फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   New session starts, old stipend not received

Rohtak News: नया सत्र शुरू, नहीं आया पुराना स्टाइपेंड

Sat, 06 Apr 2024 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
New session starts, old stipend not received
सरकारी व्यवस्था कितनी चुस्त दुरुस्त है, इसका अंदाजा स्टाइपेंड का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों से लगाया जा सकता है। नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। अब तक पुराने सत्र का ही स्टाइपेंड जारी नहीं हुआ है। बजट आने पर अंतिम क्वार्टर का स्टाइपेंड जारी होने की आस है। इधर, शिक्षा विभाग ने समय पर स्टाइपेंड जारी होने का दावा किया है।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का नई कक्षा में प्रवेश दे दिया गया है। नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो गई हैं जबकि विद्यार्थियों को अभी अपना पिछला स्टाइपेंड ही नहीं मिला है। कक्षा में पढ़ाई के साथ मिलने विद्यार्थियों को हर तिमाही स्टाइपेंड जारी किया जाता है। यह स्टाइपेंड अब तक जारी नहीं हुआ है। कुछ जगह तो यह साल भर से जारी नहीं हुआ है। इस कारण विद्यार्थियों तक सरकारी मदद नहीं पहुंच पाई है। सरकारी स्कूलों में बीपीएल, एससी, बीसी छात्रों को योजना का लाभ दिया जाता है। राजकीय अध्यापक कल्याण संघ ने भी शिक्षा विभाग से बच्चों को योजना का लाभ समय पर दिए जाने का पक्ष लिया है। संघ के पूर्व प्रधान रामबीर ने कहा कि लाभपात्रों को समय पर स्टाइपेंड भुगतान से बच्चों को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

वर्जन:
विभाग की ओर से स्टाइपेंड समय पर दिया जा रहा है। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। हमारे पास किसी के स्टाइपेंड बकाया होने की कोई शिकायत नहीं आई है।
दिलजीत सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed