फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   New executive committee of Jat Aarakshan Sangharsh Samiti and Jat Seva Sangh announced

Rohtak: फिर उठी जाट आरक्षण की मांग, रोहतक पहुंचे जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संरक्षक, नई कार्यकारिणी का गठन

Sat, 19 Nov 2022 03:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Nov 2022 03:06 PM IST
सार

यशपाल मलिक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से भी 50 प्रतिशत तक आरक्षण की सीमा टूट गई है। अब आर्थिक आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। जाट समाज सरकार द्वारा तय आर्थिक नियमों को पूरा नहीं कर सकता। ऐसे में जाट समाज को ओबीसी के अंदर ही आरक्षण दिया जाए।

विज्ञापन
New executive committee of Jat Aarakshan Sangharsh Samiti and Jat Seva Sangh announced
रोहतक पहुंचे यशपाल मलिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संरक्षक एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक का कहना है कि प्रदेश सरकार जाट समाज को ओबीसी में आरक्षण दे, क्योंकि अब तो 50 प्रतिशत से अधिक के आरक्षण की शर्त हट गई है। मलिक शनिवार को रोहतक पहुंचे और जाट आरक्षण संघर्ष समिति व जाट सेवा संघ की नई कार्यकारिणी के गठन को सार्वजनिक किया।

विज्ञापन

 सोनीपत के प्रताप दहिया को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष, सोनीपत के ही आजाद लठवाल को राष्ट्रीय महासचिव व गंगाराम श्योराण को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में मलिक ने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान जो केस दर्ज हुए थे, उनको अब तक वापस नहीं लिया गया है। हाईकोर्ट में स्टे लगा हुआ है। सरकार पैरवी करके स्टे को हटवाए। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से भी 50 प्रतिशत तक आरक्षण की सीमा टूट गई है। अब आर्थिक आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। जाट समाज सरकार द्वारा तय आर्थिक नियमों को पूरा नहीं कर सकता। ऐसे में जाट समाज को ओबीसी के अंदर ही आरक्षण दिया जाए। इसके लिए 10 दिसंबर को जसिया स्थित छोटूराम धाम में प्रदेश स्तरीय रैली होगी। उसी दिन छोटूराम धाम स्थापना दिवस बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री से लोहा नहीं मिला, अभय चौटाला ने 50 लाख भिजवाए
जाट नेता यशपाल मलिक ने कहा कि जसिया में एक जनसभा में एक केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि छोटूराम धाम के निर्माण में जितना भी लोहा लगेगा, वे देंगे, लेकिन अब तक कई कारणों से लोहा नहीं मिला। दूसरा, अभय चौटाला ने एक करोड़ देने का ऐलान किया था। 50 लाख रुपये मिल गए थे, लेकिन उनकी पार्टी के सांसद कोटे से नियम आड़े आने के कारण 50 लाख बाकी नहीं मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed