{"_id":"683236cf7dc353ca8d07fa12","slug":"new-course-msc-chemistry-started-in-nekiram-college-rohtak-news-c-17-roh1019-659431-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नेकीराम कॉलेज में नया कोर्स एमएससी रसायन विज्ञान शुरू हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नेकीराम कॉलेज में नया कोर्स एमएससी रसायन विज्ञान शुरू हुआ
Sun, 25 May 2025 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 25 May 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
24सीटीके02...पंडित नेकीराम शर्मा महाविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया के दौरान पहुंचे विद्यार्थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। नए शैक्षणिक सत्र से जिले के विद्यार्थियों के लिए दो नए कोर्सों में दाखिले का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। स्नातकोत्तर स्तर पर एमएससी रसायन विज्ञान और स्नातक स्तर पर बैचलर ऑफ आर्ट फिजिकल एजुकेशन के कोर्स शुरू किए जाएंगे। यह पहल विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा और रोजगार के नए द्वार खोलेगी। नेकीराम कॉलेज, जो पहले से ही 16 कोर्स संचालित कर रहा है, अब अपने पाठ्यक्रमों में एमएससी रसायन विज्ञान को जोड़कर 17 कोर्स वाला हो जाएगा।
नेकीराम कॉलेज प्रदेश का सबसे पसंदीदा कॉलेज है। हर साल इसमें सबसे ज्यादा आवेदन आते हैं। प्राचार्य डॉक्टर लोकेश बल्हारा ने बताया कि नेकीराम कॉलेज जिले का पहला सरकारी कॉलेज है जो एमएससी रसायन विज्ञान का कोर्स शुरू कर रहा है। यह कोर्स अब तक निजी कॉलेजों में ही उपलब्ध था, जहां फीस अधिक होने के कारण कई आर्थिक रूप से कमजोर छात्र दाखिला नहीं ले पाते थे। उन्होंने बताया कि इस कोर्स से उन छात्रों को लाभ मिलेगा जो आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण एमएससी रसायन विज्ञान में दाखिला नहीं ले पाते थे।
उन्होंने बताया कि एमएससी रसायन विज्ञान करने के बाद रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। जिले में कई फार्मास्युटिकल कंपनियां हैं, जहां विद्यार्थी इंटर्नशिप कर सकते हैं, जिससे उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। कॉलेज में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन
शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में बना सकेंगे कॅरिअर
गवर्नमेंट कॉलेज मोखरा में बैचलर ऑफ आर्ट फिजिकल एजुकेशन का कोर्स शुरू किया जाएगा, जो शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प होगा। यह कदम युवाओं को खेल और शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाने में मदद करेगा।
19 मई से स्नातक कोर्सों में सुचारू रूप से चल रही दाखिला प्रक्रिया
कॉलेजों में 19 मई से स्नातक कोर्सों में दाखिला प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। जिले के सभी कॉलेजों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ रही है। विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी कॉलेजों में हेल्प डेस्क शुरू किए जा चुके हैं। हालांकि दाखिले के लिए जानकारी लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या अभी कम है। कॉलेजों में विद्यार्थियों को कोर्स व दाखिले से संबंधित पूरी जानकारी दी जा रही है। शनिवार शाम तक नेकीराम कॉलेज में 1500 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं।