फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nekiram College is the first choice of students of the state for UG-PG.

Rohtak News: यूजी-पीजी के लिए नेकीराम कॉलेज प्रदेश के विद्यार्थियों की पहली पसंद

Fri, 09 Aug 2024 04:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Nekiram College is the first choice of students of the state for UG-PG.
08सीटीके32..उच्च शिक्षा विभाग को प्राप्त पीजी के आवेदनों के आधार पर बना ग्राफ। स्रोत:सो​शिल मीड
विकास सैनी
विज्ञापन

रोहतक। प्रदेश के विद्यार्थी पीजी की पढ़ाई को लेकर पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज में प्रवेश के लिए उत्साहित हैं। यही वजह है कि कॉलेज को सबसे अधिक आवेदन मिले हैं। यूजी में भी प्रदेशभर में सबसे अधिक आवेदन इसी कॉलेज को मिले थे। उच्च शिक्षा विभाग को मिले कुल 27 हजार 73 आवेदनों के आधार पर प्रदेश के टॉप-10 कॉलेजों की सूची में राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद दूसरे व राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय तीसरे नंबर पर है।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल चौथे, राजकीय महाविद्यालय हिसार पांचवें, राजकीय महाविद्यालय भिवानी छठवें, राजकीय महाविद्यालय करनाल सातवें, टीकाराम गर्ल्स कॉलेज कॉलेज सोनीपत आठवें, राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 गुरुग्राम नौवें व राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल दसवें स्थान पर है।
विज्ञापन

पीजी की प्रवेश प्रक्रिया के तहत इस बार उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर 32,662 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। इनमें से कुल 27 हजार 73 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया। इन आवेदनों में से 26,713 आवेदन जांच के बाद दुरुस्त पाए गए। ये आवेदन प्रदेश के 209 महाविद्यालय में चल रहे 64 कोर्सों के लिए प्राप्त हुए हैं। इनके आधार पर प्रदेश के टॉप-10 कॉलेजों की सूची तैयारी हुई है। इसमें नेकीराम काॅलेज अव्वल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीयू के विद्यार्थी सबसे अधिक
उच्च शिक्षा विभाग को प्राप्त आवेदनों में सबसे अधिक एमडीयू के विद्यार्थी हैं। एमडीयू के 3729 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 2703 आवेदन, इंदिरा गांधी विवि मीरपुर के 1344, चौधरी देवीलाल विवि सिरसा के 1028, चौधरी बंसीलाल विवि से 1027 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।


वर्जन
कॉलेज का बेहतर शैक्षणिक माहौल विद्यार्थियों को पसंद आया है। इसीलिए यूजी के बाद पीजी कोर्सों में सबसे अधिक आवेदन कॉलेज को मिले हैं। दाखिला प्रक्रिया के तहत प्राप्त आवेदनों के आधार कॉलेज प्रदेश के विद्यार्थियों की पहली पसंद है।
-डॉ. लोकेश बल्हारा, प्राचार्य, पंडित नेकीराम कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed