फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nekiram College defeated GD College Palwal in Kabaddi

Rohtak News: कबड्डी में नेकीराम कॉलेज ने जीडी कॉलेज पलवल को हराया

Sat, 11 Oct 2025 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Nekiram College defeated GD College Palwal in Kabaddi
31 एमडीयू के खेल विभाग में आयोजित अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ कॉले
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में दो दिवसीय इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता में शनिवार को पहले मैच में नेकीराम कॉलेज ने जीडी कॉलेज पलवल को 59-12 से हराया। यह प्रतियोगिता एमडीयू के डॉ. मंगल सेन मल्टीपर्पज जिम्नेजियम हॉल में खेली जा रही है।
विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी (सेवानिवृत्त) व प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी शर्मिला ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने विश्वविद्यालय की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग ले रही हैं। इस अवसर पर डॉ. रविंदर पाल, डॉ. तेजपाल, डॉ. मुकेश गोयत, डॉ. दर्शना, डॉ. सुमन, डॉ. धर्मेंद्र कादयान सहित खेल विभाग के सभी शिक्षक, कोच व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणाम
गवर्नमेंट महिला कॉलेज सांपला को गवर्नमेंट कॉलेज बहादुरगढ़ ने 30-11 से हराया। टीका राम कॉलेज सोनीपत ने एसकेएम कॉलेज खरखौदा को 33-6 से हराया। जाट काॅलेज रोहतक को वैश्य महिला कॉलेज रोहतक ने 31-21 से हराया। किशोरी कॉलेज रोहतक ने नेकीराम कॉलेज को 20-9 से हराया। टीकाराम कॉलेज सोनीपत ने वैश्य महिला कॉलेज को 44-12 से हराया। किशोरी कॉलेज रोहतक ने गवर्नमेंट कॉलेज बहादुरगढ़ को 35-13 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed