{"_id":"68814947ee4bf10e960ba8e3","slug":"negligence-sewer-line-laid-without-taking-level-at-sukhpura-chowk-rohtak-news-c-17-roh1020-695796-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: लापरवाही...सुखपुरा चौक पर बगैर लेवल लिए डाली सीवर लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: लापरवाही...सुखपुरा चौक पर बगैर लेवल लिए डाली सीवर लाइन
Thu, 24 Jul 2025 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 24 Jul 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
सुखपुरा चौक पर सड़क बराबर डाली कई सीवर लाइन व खुला मैनहॉल। संवाद
रोहतक। शहर के सुखपुरा चौक पर बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां बगैर लेवल के सीवर लाइन सड़क के बराबर डाली गई है। ऐसे में सीवर लाइन के पाइप भारी वाहनों का दबाव कैसे झेल पाएंगे। स्थानीय दुकानदारों का कहना कि पहले ही तीन लाइन बिना लेवल के बिछाई गई है। अब चौथी सीवर लाइन का कोई लेवल ही नहीं लिया गया है। न ही नाले से सीधा जोड़ा गया है।
सुखपुरा चौक पर पुल निर्माण चल रहा है। इसके चलते रास्ता बिल्कुल तंग है। लोक निर्माण विभाग ने यहां सीवर लाइन को शिफ्ट किया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इसी इलाके में पहले तीन बार सीवर लाइन डाली जा चुकी है, लेकिन बार-बार सीवर लाइन डालने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने बताया कि सुखपुरा चौक पर सीवर लाइन की समस्या काफी पुरानी है। इसके समाधान के लिए कई बार मांग की जा चुकी है लेकिन अभी तक ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उनका कहना है कि सीवर लाइन को ठीक से डाला जाए और समस्या का समाधान किया जाए। यह भी कहना है कि इलाके में 4-4 सीवर लाइन क्यों? और वह भी सड़क के बराबर है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
वर्जन
सुखपुरा चौक पर से एक मैन सीवर लाइन गुजरती है जो नया बस अड्डा से पीरबोधी की तरफ जाती है। विभाग की ओर काई नई लाइन बिछाने का कार्य नहीं किया है। फिलहाल, पुल निर्माण के चलते लोक निर्माण विभाग ने कॉलोनियों से जुड़ी लाइन को शिफ्ट किया है।
- मुकेश कुमार, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग।
-- -- -- -
सुखपुरा चौक पर चार सीवर लाइन दब चुकी है। इन पाइप लाइन का कोई लेवल नहीं है। लेवल न होने से जलभराव की समस्या रहती है। आमजन परेशान है और कोई देखने वाले नहीं है।
-महेंद्र सिंह सैनी, दुकानदार।
-- -- -- -- -- --
दुकानों के आगे नाला खोदकर छोड़ दिया है। नाले की स्थिति ऐसी है कि दुकानों की नींव में पानी जा रहा है। सीवर लाइन का कोई लेवल नहीं है। नाले तक सीवर लाइन का कनेक्शन भी सही से नहीं किया गया है।
- नरेश कुमार, सुखपुरा चौक।