{"_id":"69d533239da216426508b160","slug":"negligence-in-meham-led-to-road-accident-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: तेज रफ्तार गाड़ी में रील बना रहे थे दो युवक, मकान और ऑटो से टकराया वाहन; किराये पर लाए थे कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: तेज रफ्तार गाड़ी में रील बना रहे थे दो युवक, मकान और ऑटो से टकराया वाहन; किराये पर लाए थे कार
Tue, 07 Apr 2026 10:09 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, महम (रोहतक)
संवाद न्यूज एजेंसी, महम (रोहतक)
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 07 Apr 2026 10:09 PM IST
सार
बारिश के कारण कोई व्यक्ति सड़क से नहीं गुजर रहा था इसलिए किसी तरह की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। युवक कार से स्टंट कर रील बना रहे थे।
विज्ञापन
महम में लापरवाही से हादसा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक जिले के किशनगढ़ गांव में रील बना रहे दो अर्धनग्न युवकों की तेज रफ्तार कार पहले सवारियों से भरे ऑटो रिक्शा व बाद में एक मकान की दीवार से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
महम से भिवानी रोड पर हुआ हादसा
किशनगढ़ निवासी विक्की नंबरदार ने कहा कि मंगलवार शाम तीन बजे महम से भिवानी रोड पर एक कार तेज गति से आ रही थी। इसमें दो युवक अर्धनग्न अवस्था में कार चला रहे थे। यह कार पहले सड़क पर जा रहे एक ऑटो रिक्शा और इसके बाद असंतुलित होकर मकान की दीवार से टकरा गई।
विज्ञापन
किराये पर सेल्फ ड्राइव के लिए लेकर आए थे कार
बारिश के कारण कोई व्यक्ति सड़क से नहीं गुजर रहा था इसलिए किसी तरह की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। युवक कार से स्टंट कर रील बना रहे थे। दुर्घटना के बाद कार सवार वहां से भाग गए। मकान मालिक ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। बताया जा रहा है कि कार को आरोपी युवक किराये पर सेल्फ ड्राइव के लिए लेकर आए थे। पुलिस आसपास से सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन