फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Negligence in grain lifting will not be tolerated: SDM

अनाज उठान में कोताही नहीं की जाएगी सहन : एसडीएम

Thu, 25 Apr 2024 07:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:42 AM IST
विज्ञापन
Negligence in grain lifting will not be tolerated: SDM
रोहतक। एसडीएम आशीष कुमार ने कहा है कि मंडी से अनाज उठान के कार्य में कोताही को सहन नहीं किया जाएगा। एसडीएम ने बुधवार को रोहतक अनाज मंडी का दौरा कर अनाज लिफ्टिंग के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उठान के कार्य में और अधिक तेजी लाने की जरूरत है। मौसम की दृष्टिकोण से भी मंडियों में पुख्ता व्यवस्था करनी होगी। उठान के मामले में कोई कोताही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए मंडियों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध होना चाहिए। बारिश की स्थिति में मंडी में रखे गए अनाज को ढक कर रखा जाए। इसके अलावा अगर बारिश आती है, तो संबंधित विभाग तुरंत प्रभाव से पानी निकासी के कार्य को करें। एसडीएम आशीष कुमार ने इसके उपरांत खरीद एजेंसियों हरियाणा वेयरहाउस कॉर्पोरेशन, हैफेड, फूड एंड सप्लाई और भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव देवेंद्र ढुल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed