फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   NEET today in Rohtak after 10 years, more than 4200 candidates will take the exam at 8 centers

Rohtak News: 10 साल बाद रोहतक में नीट आज, 8 केंद्रों पर 4200 से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Sun, 05 May 2024 03:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
NEET today in Rohtak after 10 years, more than 4200 candidates will take the exam at 8 centers
रोहतक।
विज्ञापन

जिले में पांच मई को दस साल बाद राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) का आयोजन होने जा रहा है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आठ केंद्रों पर 4200 से ज्यादा परीक्षार्थियों के परीक्षा में बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा को नकल रहित व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधन किए गए हैं। इसके तहत परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं। साथ ही हर कमरे में सीसीटीवी कैमरे की पैनी नजर परीक्षार्थियों पर रहेगी। परीक्षार्थियों की पहचान के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी भी दर्ज की जाएगी।
रविवार को जिले के आठ केंद्रों पर होने जा रही नीट परीक्षा प्रशासन के लिए चुनौती भरी रहेगी।सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस पहरा रहेगा। बाहरी लोगों का परीक्षा केंद्रों में प्रवेश पूरी तरह निषेध किया गया है। रविवार को यह परीक्षा दोपहर दो से शाम 5:20 बजे तक होगी। इसके लिए परीक्षार्थियों को 11:30 बजे केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या उपकरण ले जाना निषेध रहेगा। परीक्षार्थियों की पहचान व दूसरे की जगह परीक्षा देने वालों की रोकथाम के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी लगाई जाएगी। इसके अलावा सभी केंद्रों पर जैमर रहेंगे। सीसीटीवी भी हर कमरे में लगवाए गए हैं। यह परीक्षार्थी की हर हरकत पर हर समय नजर रखेंगे।
विज्ञापन

ये बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
नीट परीक्षा के लिए रोहतक में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें डीएवी स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल सुनारिया, मॉडल स्कूल, मॉडल स्कूल सेक्टर चार, पठानिया स्कूल, शिक्षा भारती, जोन वेस्ले और केंद्रीय विद्यालय शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीट का आयोजन रविवार होगा। इसके लिए एनटीए ने आठ केंद्र बनाए हैं। इनमें करीब 4200 से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकल रहित, निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से कराने के लिए बायोमिट्रिक हाजिरी, जैमर व सीसीटीवी लगाए गए हैं। परीक्षार्थियों को 11:30 बजे से केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा।
डॉ. अरुणा तनेजा, प्राचार्य, मॉडल स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed