फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Neeraj was murdered due to a feud with his father.

Rohtak News: पिता से झगड़ा करने की रंजिश में की थी नीरज की हत्या

Thu, 02 Jul 2026 09:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 09:06 AM IST
विज्ञापन
Neeraj was murdered due to a feud with his father.
मुख्य आरोपी सचिन 16 दिन बाद गिरफ्तार, दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। इस्माईला के नीरज हत्याकांड में पुलिस ने वारदात के 16 दिन बाद मुख्य आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि पुरानी रंजिश के चलते उसने अपने साथी जतिन और रविंद्र उर्फ नान्हू के साथ मिलकर हत्या की थी। बुधवार को सांपला पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, 15 जून की सुबह इस्माईला-9बी स्थित पानी की डिग्गी के अंदर एक युवक का शव मिला था। शव की गर्दन धड़ से अलग थी। मृतक की पहचान गांव निवासी नीरज के रूप में हुई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांव निवासी सचिन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कुछ वर्ष पहले गली के विवाद को लेकर नीरज और सचिन के पिता के बीच झगड़ा हुआ था। उसी रंजिश के चलते सचिन ने अपने साथी जतिन और रविंद्र उर्फ नान्हू के साथ मिलकर नीरज की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले नीरज को शराब पिलाई। इसके बाद उसके सिर पर ईंट और बोतल से हमला किया। बेहोश होने पर कस्सी से उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed