{"_id":"6116d4268ebc3ee02a7ac09e","slug":"need-to-connect-youth-with-ancient-vedic-religion-adityavesh-rohtak-news-rtk6209044196","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को प्राचीन वैदिक धर्म से जोड़ने की जरूरत : आदित्यवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को प्राचीन वैदिक धर्म से जोड़ने की जरूरत : आदित्यवेश
विज्ञापन
स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ आश्रम टिटौली में चल रहे श्रावणी पर्व का शुक्रवार को समापन हो गया। सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि देश की आजादी में आर्य समाज तथा ऋषि दयानंद के अनुयायियों का सर्वाधिक योगदान रहा है। स्वामी श्रद्धानंद, लाला लाजपत राय, सरदार भगत सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, भाई परमानंद आदि आर्य समाज की पृष्ठभूमि के रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में सती प्रथा व कन्या भ्रूण हत्या पर कानूनी प्रतिबंध लगवाने में भी आर्य समाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आर्य समाज के युवा संन्यासी स्वामी आदित्यवेश ने कहा कि आज के युवाओं को प्राचीन वैदिक धर्म से जोड़ने की जरूरत है। लेकिन आज का युवा धर्म के प्रति आस्था कम रखने लगा है, उसका कहना है कि यदि रामपाल दास, राम रहीम या आसाराम जैसे लोग ही धर्म के ठेकेदार होंगे तो ऐसे धर्म की जरूरत क्या है। स्वामी आदित्यवेश ने कहा कि ये धर्म के नाम पर धंधा करने वाले लोग हैं। उन्होंने ही हमारी प्राचीन संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत व धार्मिक आस्था को बदनाम करने का कार्य किया है। आज देश में ऐसे तथाकथित धार्मिक नेताओं को एक्सपोज करने की जरूरत है। यमुनानागर से पधारे स्वामी सचिदानंद ने कहा कि आर्य वही है जो परोपकारी, न्यायकारी, धर्मात्मा, सत्यवादी व चरित्रवान हो। बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन पूनम आर्या, बहन प्रवेश आर्या, बिरजानंद एडवोकेट, धर्मन्द्र आर्य, ऋषिराज शास्त्री, अजयपाल आर्य आदि उपस्थित रहे।
युवाओं को किया सम्मानित
आर्य समाज के सर्वोच्च संगठन सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली तथा स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ आश्रम टिटौली द्वारा गांव के उन युवकों को सम्मानित किया, जिन्होंने कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों में गांव में मदद की। आर्य समाज द्वारा प्रारंभ किए गए पर्यावरण शुद्धि महाअभियान तथा स्वामी दयानंद ऑक्सीजन बैंक के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का विशेष कार्य किया। इस अवसर पर अजयपाल कुंडू, रजनेश कुंडू, अमित आर्य, मनीष आर्य, रोहित कुंडू, मनदीप कुंडू, तकदीर आर्य, मदन रंगा, चंद्रशेखर शास्त्री, मोहित कुंडू, अमन, सुमित, गौरव, वीरेंद्र, जयवीर कुंडू, राहुल कुंडू, राजबीर वशिष्ठ, धर्मदेव, सत्यवीर आर्य के अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग की टिटौली तथा घुसकानी के कार्यकर्ताओं जिनमें रामरतन सिंह, बिजेंद्र सिंह, शकुंतला, संतरा, सुमन को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया ।