{"_id":"662956b2654df2281402c6a4","slug":"ncc-colonel-dabas-inspected-nehru-college-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109765-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एनसीसी कर्नल डबास ने किया नेहरू कॉलेज का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एनसीसी कर्नल डबास ने किया नेहरू कॉलेज का निरीक्षण
Thu, 25 Apr 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 25 Apr 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
24jjrp06 राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, में कार्यक्रम के दौरान बटालियन कमान अधिकारी कर
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में 8 हरियाणा बटालियन एनसीसी रेवाड़ी के कमान अधिकारी कर्नल सोमवीर डबास ने निरीक्षण किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने उनका स्वागत किया। कर्नल सोमवीर सिंह ने कहा कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स के साथ संवाद करना तथा संस्थान में एनसीसी के प्रशिक्षण स्तर के बारे में जानना है।
उन्होंने कैडेट्स को सशस्त्र बलों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी तथा भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने किसी भी परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी, पूर्ण जानकारी जुटाने के साथ पूरे आत्मविश्वास से साक्षात्कार देने तथा खुद को अभिव्यक्त करने की सलाह दी। उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह एवं एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट श्रीकिशन चाहर और लेफ्टिनेंट डॉ. कविता से एनसीसी ट्रेनिंग की आवश्यक बातें सांझा की। बटालियन से सूबेदार मेजर सतीश सिंह, नायब सूबेदार देबू राम तथा हवलदार मोती राम भी निरीक्षण टीम का हिस्सा रहे।