फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nayab Saini rally in Bhupender Hooda constituency he said Rahul Gandhi came to visit in haryana

Haryana Election: हुड्डा हलके में नायब सैनी, कसा तंज- राहुल गांधी घूमने आए, बहन को साथ ले आए, जीजा को नहीं

Wed, 02 Oct 2024 04:05 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 02 Oct 2024 04:05 PM IST
सार

हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुधवार को कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हलके में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में अच्छी सड़कें बनाई हैं, तभी राहुल गांधी यहां रोड शो कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Nayab Saini rally in Bhupender Hooda constituency he said Rahul Gandhi came to visit in haryana
हरियाणा के सीएम नायब सैनी - फोटो : twitter @NayabSainiBJP

विस्तार

प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हलके से कांग्रेस पर सियासी हमला बोला। चमारिया रोड पर निजी गार्डन में जनसभा को संबोधित करते हुए सैनी ने कहा कि राहुल गांधी पर्यटक बनकर हरियाणा में घूमने आए हैं। बहन प्रियंका को तो साथ ले आए, लेकिन अपने जीजा रॉबर्ट वाड्रा को लेकर नहीं आए। प्रदेश की जनता यह सवाल कर रही है। 

विज्ञापन


नायब सैनी ने कहा कि किलोई हलके की जनता ने 10 साल एक व्यक्ति के पीछे खराब कर दिए। भाजपा पर विश्वास जताएं। हलके में इतना विकास करवाएंगे, कांग्रेस के 60 साल भूल जाएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अंतिम चरण में है। प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। गढ़ी सांपला-किलोई हलके के विकास के लिए जितना भी बजट आवश्यक होगा, वह दिया जाएगा। विकास के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोगों के साथ धोखा किया है। कांग्रेस ने हिमाचल, तेलंगाना और कर्नाटक में जो वादे किए, अब तक पूरे नहीं हुए हैं। अब हरियाणा की जनता को ठगना चाहते हैं, लेकिन प्रदेश की जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आएगी।
विज्ञापन


सैनी बोले, कांग्रेस के विधायक कहते हैं कि बिना भ्रष्टाचार के सरकार नहीं चलती और चुनाव जीतने के बाद वे सबसे पहले अपना और अपने रिश्तेदारों का घर भरेंगे। 8 तारीख के बाद जनता उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने वाली है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा में पर्यटन करने के लिए आए हैं। भाजपा की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में हरियाणा की सड़कों का विकास किया है, इसलिए राहुल गांधी हरियाणा में रोड शो कर रहे हैं।  वे अपनी बहन को अपने साथ ले आए, लेकिन हरियाणा के लोगों को मलाल है कि वे अपने जीजा रॉबर्ट वाड्रा को साथ क्यों नहीं लाए। जनसभा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष  रणवीर ढाका, सतीश शर्मा, कमल सिंह सैनी, वीर सिंह हुड्डा, प्रेम सिंह हुड्डा, आशा शर्मा व अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed