फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Navratri will start from 3rd October, Karva Chauth will be celebrated on 20th

Rohtak News: तीन अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, 20 को मनेगी करवाचौथ

Mon, 30 Sep 2024 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Navratri will start from 3rd October, Karva Chauth will be celebrated on 20th
रोहतक। अक्तूबर में बहुत सारे त्योहार आने वाले हैं। इस माह एक के बाद एक व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। माह की शुरुआत आश्विन अमावस्या सर्वपितृ श्राद्ध और शारदीय नवरात्र घटस्थापना से होने जा रही है। इस बार अक्तूबर में ही दशहरा, करवाचौथ, धनतेरस और छोटी दीपावली जैसे त्योहारों की धूम रहेगी। इसके अलावा उपांग ललिता व्रत, सत्यनारायण व्रत, हनुमान जयंती पूजा मनाई जाएगी।
विज्ञापन


तीन से शुरू हो रहे नवरात्र, 12 को होगा समापन

पंडित मनोज मिश्रा ने बताया कि तीन अक्तूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इसका समापन 12 अक्तूबर 2024 को होगा। नवरात्र में माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है।
विज्ञापन




नवरात्रि के अलावा यह हैं महत्वपूर्ण व्रत



पापांकुशा एकादशी : पापांकुशा एकादशी व्रत आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन किया जाता है। इसमें भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से पापों पर अंकुश लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रमा एकादशी : कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रमा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि यह व्रत करने से घर में खुशियां आती हैं।

करवाचौथ : महिलाएं वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं।

माह के व्रत त्योहार



1 अक्तूबर मंगलवार- चतुर्दशी श्राद्ध
2 अक्तूबर बुधवार- आश्विन अमावस्या श्राद्ध, सर्वपितृ श्राद्ध


3 अक्तूबर वीरवार- शारदीय नवरात्र, घटस्थापना सुबह से दोपहर 12:36 तक

7 अक्तूबर सोमवार- उपांग ललिता व्रत



10 अक्टूबर वीरवार- सरस्वती पूजा

11 अक्तूबर शुक्रवार- दुर्गा महाअष्टमी पूजा



12 अक्तूबर शनिवार- दुर्गा महानवमी पूजा, विजय दशमी (दशहरा)

13 अक्तूबर रविवार, पंचक प्रारंभ



14 अक्तूबर सोमवार- पापांकुशा एकादशी

15 अक्तूबर मंगलवार- प्रदोष व्रत



16 अक्तूबर बुधवार- शरद पूर्णिमा व्रत, सत्यनारायण व्रत

17 अक्तूबर वीरवार- आश्विन पूर्णिमा, पंचक समाप्त



17 अक्तूबर वीरवार- कार्तिक संक्रांति, कार्तिक स्नान प्रारंभ

20 अक्तूबर रविवार- करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी



24 अक्तूबर वीरवार- अहोई अष्टमी व्रत, गुरुपुष्य योग

28 अक्तूबर सोमवार- रमा एकादशी



29 अक्तूबर मंगलवार- धनतेरस, प्रदोष व्रत

30 अक्तूबर बुधवार- हनुमान जयंती



31 अक्तूबर वीरवार- छोटी दिवाली, नरक चतुर्दशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed