फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Naveen Jaihind will take out the procession of unemployed people in Karnal, invited

Rohtak News: करनाल में बेरोजगारों की बरात निकालेंगे नवीन जयहिंद, दिया निमंत्रण

Sat, 20 Apr 2024 06:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Naveen Jaihind will take out the procession of unemployed people in Karnal, invited
रोहतक। बेरोजगार एक बार फिर करनाल की सड़कों पर बरात निकालेंगे। बेराेजगारों को रोजगार दिलाने की मांग को लेकर जयहिंद सेना प्रमुख डॉ. नवीन जयहिंद ने यह बरात निकालने का फैसला लिया है। इस संबंध में पिछले कई दिनों से प्रदेश के सैकड़ों युवा फोन करके सरकार से पुरानी बकाया भर्तियों को पूरा कराने की नवीन जयहिंद से अपील कर रहे थे।
विज्ञापन

नवीन जयहिंद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री से जब उनकी मुलाकात हुई तो सभी भर्तियां पूरी करने का आश्वासन मिला था। अब नये मुख्यमंत्री आये तो हमारा पुराना ऑफर चालू है। वह भर्ती पूरी कराएं। उनके नाम का देशी घी का भंडारा हम करेंगे। पिछले कई साल से युवा भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं, भर्ती पिछले करीब 10 साल से अटकी हुई है। कई बार भर्ती प्रक्रिया को लेकर विज्ञापन दिया गया, लेकिन अभी तक भर्ती पूरी नहीं हुई है। अब मामला कोर्ट में अटका हुआ है। कोर्ट में भी 13 तारीख लग चुकी हैं। युवा 10 लाख से अधिक रुपये वकीलों के दे चुके हैं। कोर्ट में 22 अप्रैल को कैटेगरी 56-57 की भर्ती को लेकर सुनवाई है। इसके अगले दिन 23 अप्रैल को पांच नंबर की सुनवाई होगी। युवाओं की शादी की उम्र निकल रही है। इधर, फार्म भरने की उम्र बीती जा रही है। युवाओं को रांडा पेंशन नहीं रोजगार चाहिए। बेरोजगारों ने मोड़ बांध रोहतक में बेरोजगारी व अन्य मुद्दों को लेकर बरात निकाली थीा। इसके बाद सरकार ने 60 हजार भर्तियां निकली। इसी कड़ी में अब करनाल में भी सोनू मोखरा 500 मोड़ों के साथ बेरोजगारों की बारात में पहुंचेंगे और बारात निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed