{"_id":"618c2b17a3a92561f3750dd9","slug":"naveen-jai-hind-gets-summons-after-three-years-in-brotherhood-kanwar-travel-case-rohtak-news-rtk629469840","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन जयहिंद को समन: बोले- भोले के भक्त को सरकार केस का डर दिखाकर डराने का प्रयास न करे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन जयहिंद को समन: बोले- भोले के भक्त को सरकार केस का डर दिखाकर डराने का प्रयास न करे
Thu, 11 Nov 2021 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:57 AM IST
सार
2018 में नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के लिए आप के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने भाईचारा कांवड़ यात्रा निकाली थी। इस दौरान पानीपत में एक केस दर्ज हुआ था। अब तीन साल बाद नवीन जयहिंद को इस केस में समन मिला है।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते नवीन जयहिंद।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में भाईचारा कांवड़ यात्रा के दौरान दर्ज हुए केस के सिलसिले में नवीन जयहिंद को तीन साल बाद समन मिला है। इस पर अमल करते हुए उन्होंने 13 नवंबर को पानीपत जाने की बात कही है। साथ ही सरकार को केस के नाम पर डराने का प्रयास नहीं करने की सलाह दी है।
बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में आप से प्रदेशाध्यक्ष रहे नवीन जयहिंद ने कहा कि मैं अभी मरा नहीं हूं। पुलिस से मिले समन के तहत 13 नवंबर को पानीपत जरूर जाऊंगा। भोले के भक्त को सरकार केस का डर दिखाकर डराने का प्रयास न करे।
वर्ष 2018 में नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के लिए भाईचारा कांवड़ यात्रा निकाली गई थी। पानीपत पहुंचने पर पुलिस ने कांवड़ यात्रा को रोक लिया और जांच के नाम पर झूठा केस दायर कर दिया। उस समय पुलिस को संतुष्ट कर दिया गया था। अब तीन साल बाद समन भेजकर पानीपत सिटी थाना में पेश होने के लिए कहा गया है। सरकार बेवजह परेशान कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें :कार्रवाई: फरीदाबाद-पंचकूला नगर निगम के करोड़ों के घोटाले की जांच करेगी विजिलेंस
किलोई शिव मंदिर में 12 नवंबर को जल चढ़ाने के बाद पानीपत पुलिस के सामने पेश होने जाऊंगा। उन्होंने भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आंख निकालने व हाथ काटने की बात करने वाले उस समय कहां थे, जब सीएम ने गर्दन काटने की बात कही थी।
भाजपा नेताओं को मंडियों में किसानों की फसल खरीदने पर ध्यान देना चाहिए। यह न करके वे सब कर रहे हैं। मैं न राजनेता था न हूं। मैं आंदोलनकारी था और यही रहूंगा। सरकार जनता को बेकार परेशान करना बंद करे। ऐसा नहीं हुआ तो चुनाव में परिणाम भुगतना होगा।