फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Naval chief gives gift to Olympian Ritika, she will get rank of Captain

Rohtak: ओलंपियन रीतिका को नौसेना प्रमुख ने दिया तोहफा, मिलेगी कैप्टन की रैंक; अब पूरा फोकस एशियन गेम्स पर

Wed, 14 Aug 2024 09:13 AM IST
नवीन दलाल श्वेता सिंह, रोहतक (हरियाणा)
श्वेता सिंह, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 14 Aug 2024 09:13 AM IST
सार

रीतिका ने बताया कि नेवी में कार्यरत आठ खिलाड़ी वहां मौजूद थे। सभी को चीफ ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा रीतिका ने कहा कि अब उनका पूरा फोकस एशियन गेम्स पर रहेगा। अब वह पुरजोर तरीके से इस प्रतियोगिता की तैयारी में जुट जाएगी।

विज्ञापन
Naval chief gives gift to Olympian Ritika, she will get rank of Captain
रीतिका हुड्डा - फोटो : PTI

विस्तार

पहली बार ओलंपिक में हैवीवेट कैटेगरी के 76 किग्रा भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली रोहतक के गांव खरकड़ा की पहलवान बेटी रीतिका हुड्डा मंगलवार को अस्थल बोहर स्थित अपने घर लौटी। पेरिस ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन कर घर लौटने के बाद रीतिका हुड्डा दिल्ली में साउथ ब्लॉक स्थित कार्यालय में नौसेना प्रमुख दिनेश कुमार त्रिपाठी से मिलीं। यहां नौसेना प्रमुख ने ढाई लाख रुपये का चेक देकर उनका हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन


रीतिका के पिता जगबीर हुड्डा ने बताया कि रीतिका को नवंबर में नेवी में प्रमोशन भी मिलेगा। वह चीफ पेटी ऑफिसर से कैप्टन के रैंक पर पहुंच जाएंगी। वहीं, रीतिका ने अमर उजाला से अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि पेरिस ओलंपिक का उनका अनुभव अच्छा रहा है। यहां से उन्होंने ओलंपिक में जो सीखा, उस पर अमल करेगी।
विज्ञापन


वहीं, पेरिस से लौटने के बाद नौसेना प्रमुख से उनकी मुलाकात बहुत अच्छी रही। रीतिका ने बताया कि नेवी में कार्यरत आठ खिलाड़ी वहां मौजूद थे। सभी को चीफ ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा रीतिका ने कहा कि अब उनका पूरा फोकस एशियन गेम्स पर रहेगा। अब वह पुरजोर तरीके से इस प्रतियोगिता की तैयारी में जुट जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed