फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nationwide strike: Roadways will be blocked today, no work will be done in the corporation

राष्ट्रव्यापी हड़ताल : आज रोडवेज का चक्का जाम, निगम में नहीं होगा कोई काम

Tue, 08 Jul 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 08 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Nationwide strike: Roadways will be blocked today, no work will be done in the corporation
रोहतक के मेडिकल मोड़ पर ताऊ देवीलाल पार्क में अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते पीजीआई के अनुबं
रोहतक। आम लोग बुधवार को घर से सोच-समझकर निकलें। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते रोडवेज कर्मचारी जहां चक्का जाम करेंगे, वहीं नगर पालिका कर्मचारी संघ सुबह 7 बजे ही नगर निगम कार्यालय पर ताला लगाएगा। बिजली कर्मचारियों से लेकर एमडीयू के गैर शिक्षक कर्मचारी भी हड़ताल में भाग लेंगे। स्वास्थ्य और रेलवे कर्मी केवल बैठक करेंगे जबकि बैंकिंग सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी।
विज्ञापन

..........
सुबह 7 बजे जड़ देंगे गेट पर ताला, सफाई होगी न टैक्स जमा
नगर पालिका कर्मचारी संघ से जुड़ी नगर निगम इकाई के प्रधान शंभू ने बताया कि उनका संगठन मजबूती से राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेगा। सुबह 7 बजे नगर निगम के गेट पर ताला जड़ा जाएगा। ठेकेदार के 400 कर्मचारी पहले ही शहर से कचरा नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन

साथ ही, घरों से कचरा उठाने का कार्य भी बंद है। बुधवार को निगम के 600 से ज्यादा पक्के व अनुबंधित कर्मचारी भी सफाई नहीं करेंगे। निगम के अंदर किसी ब्रांच में काम नहीं होगा। नागरिक सुविधा केंद्र को भी बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
550 बिजली कर्मी हड़ताल पर जाएंगे, छुट्टी से बुलाए निगम ने कर्मचारी
ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के सर्कल सचिव विकास ने बताया कि उनकी यूनियन हड़ताल में भाग ले रही है। 550 के करीब कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, जिसमें लाइनमैन, जेई से लेकर दूसरे कर्मचारी भी शामिल हैं।
बिजली आपूर्ति को बाधित नहीं करेंगे, लेकिन फाॅल्ट आने पर उसे दूर नहीं किया जाएगा। उधर, बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता रामेंद्र मलिक का कहना है कि हड़ताल को देखते हुए अतिरिक्त व छुट्टी पर चल रहे कर्मचारियों को बुलाया गया है। सप्लाई बाधित नहीं होने देंगे।
.....
फायर व सीवर सफाईकर्मी भी होंगे हड़ताल में शामिल
प्रधान शंभू ने बताया कि फायर कर्मी पहले से ही निगम कर्मियों के साथ हड़ताल में शामिल रहेंगे। मंगलवार को जन स्वास्थ्य विभाग के सीवर सफाई करने वाले कर्मचारियों के प्रधान सुनील उनके पास आए थे। उन्होंने हड़ताल में भाग लेने का निर्णय लिया है। बताया कि 159 कर्मचारी काम नहीं करेंगे, क्योंकि सरकार उनको एचकेआरएन से निकालकर वापस ठेकेदार के अधीन करना चाहती है।

....
स्वास्थ्य कर्मी सुबह करेंगे बैठक, रेलवे कर्मी दोपहर लंच
स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी बुधवार सुबह 10 बजे हड़ताल को लेकर निदेशक कार्यालय के बाहर बैठक करेंगे। इसके बाद कुलपति को ज्ञापन दिया जाएगा जबकि उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन सचिव बिजेंद्र कौशिक ने बताया कि हड़ताल के कारण कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं होगी। दोपहर लंच के समय कर्मचारी केवल गेट मीटिंग करेंगे।
....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed