{"_id":"586eafbe4f1c1bb61e15943d","slug":"national-youth-festival-activity-youth-festival-haryana-rohtak-minister-cultural","type":"story","status":"publish","title_hn":"टास्क कमेटियों ने यूथ महोत्सव की संभाली कमान, मुख्य स्टेज का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टास्क कमेटियों ने यूथ महोत्सव की संभाली कमान, मुख्य स्टेज का निर्माण शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 06 Jan 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आगाज होने में केवल छह दिन बाकी हैं। टास्क कमेटियों ने कमान संभाल ली है। एमडीयू खेल परिसर के साथ-साथ बाकी आयोजन स्थलों पर भी सामान पहुंचना शुरू हो गया है। महोत्सव शुरू होने से करीब दो दिन पहले देशभर से कलाकार पहुंचने शुरू हो जाएंगे। ऐसे में वीरवार को खेल परिसर में मुख्य स्टेज बनना शुरू हो गया। देर शाम विवि के वीसी प्रोफेसर बीके पूनिया ने इसका दौरा भी किया। सभी आयोजन स्थलों पर सुरक्षा कर्मियों की पोस्टिंग के साथ-साथ प्रतिभागियों के लिए आनलाइन पंजीकरण की गतिविधियां शुरू हो गईं हैं। महोत्सव देखने आने वाले दर्शकों की पास से एंट्री रहेगी, इस पर भी काम शुरू हो गया है।
एमडीयू की विभिन्न टास्क समितियों ने वीरवार को अपने संबंधित कार्य को अंजाम दिया। इस कड़ी में राष्ट्रीय युवा महोत्सव के इवेंट समन्वयक प्रो. राजबीर सिंह ने खेल मंत्री के साथ हुई बैठक से संबंधित फॉलोअप लिया। उन्होंने महोत्सव के दौरान परिवहन व्यवस्था को लेकर मंथन किया। वहीं, आयोजन सचिव एवं युवा कल्याण के निदेशक डॉ. जगबीर राठी ने खेल परिसर में मुख्य स्टेज बनाने की व्यवस्था की देखरेख की। एक्कोमोडेशन समिति के प्रभारी प्रोफेसर डॉ. एससी मलिक और प्रो. एएस वर्मा ने ठहरने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। नियंत्रक सुरक्षा तरुण शर्मा ने विभिन्न आयोजन स्थलों पर सुरक्षा की जरूरतों के मुताबिक सुरक्षा कर्मियों की पोस्टिंग पर मंथन किया। महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के आनलाइन पंजीकरण करने की व्यवस्था हेतु प्रभारी प्रोफेसर डॉ. नसीब सिंह गिल, प्रो. राहुल ऋषि और टीपीओ अरुण हुड्डा ने आनलाइन पंजीकरण की टेस्टिंग की। विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राजकुमार ने बताया कि इस पांच दिवसीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव के सुचारू एवं सफल आयोजन के लिए टास्क समितियां कार्यरत हैं। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए दिनरात एक किया जा रहा है।
प्रदर्शनी में लगी 200 स्टाल दर्शाएंगी ग्रामीण विकास और स्किल डेवलपमेंट
महोत्सव के विभिन्न आयोजन स्थलों पर प्रदेश सरकार और नेहरू युवा केंद्र की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाएगी। एमडीयू के टैगोर सभागार के परिसर और अंदर भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें नेहरू युवा केंद्र की ओर से 150 और प्रदेश सरकार की ओर से 50 स्टाल लगाई जाएंगी। ये सभी स्टाल प्रदेश के ग्रामीण विकास, स्किल डेवलपमेंट, रोजगार और डिजिटल इंडिया का संदेश देगी। युवा कृति प्रदर्शनी और हरियाणा राज्य प्रदर्शनी के आयोजन के लिए प्राध्यापक डॉ. जगदीप सिंगला ने आयोजन स्थलों पर जाकर व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
36 गांवों को भेजे संदेश, पारंपरिक तरीके से करें कलाकारों का स्वागत
महोत्सव के 5वें दिन यानी 15 जनवरी को देशभर से आने वाले करीब छह हजार कलाकारों का रोहतक और झज्जर के 36 गांवों में स्वागत किया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है और 36 गांवों के प्रतिनिधियों में संदेश भी भेजा गया है। गांवों के प्रतिनिधियों से कहा गया है कि वे बीन, नगाड़ा आदि का इस्तेमाल कर पारंपरिक तरीके से कलाकारों का स्वागत करें।