फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   National Sports Day: Maharshi Dayanand Saraswati Stadium set for a makeover

राष्ट्रीय खेल दिवस : महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम की 1.15 करोड़ से बदलेगी तस्वीर

Sat, 29 Aug 2026 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
National Sports Day: Maharshi Dayanand Saraswati Stadium set for a makeover
28jjrp12- झज्जर। शहर का मह​र्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम। संवाद
झज्जर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। खेल मुख्यालय की ओर से स्टेडियम के कायाकल्प के लिए 1 करोड़ 15 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। इस राशि से स्टेडियम में मिट्टी भरत, चहारदीवारी और इमारत की मरम्मत के कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


लंबे समय से बरसात के दिनों में स्टेडियम में जलभराव होने के कारण खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब मिट्टी भरत का कार्य होने के बाद जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। विकास कार्य पूरे होने पर खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर वातावरण और सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन


महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम शहर में खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। यहां विभिन्न खेलों के खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास करते हैं। सुविधाओं में सुधार से खिलाड़ियों को अपनी तैयारी और प्रदर्शन बेहतर करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिलाना में जिला स्तरीय खेल स्टेडियम का काम जारी

खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए गांव सिलाना में जिला स्तरीय खेल स्टेडियम का निर्माण भी जारी है। यहां चहारदीवारी का काम दोबारा शुरू किया जा रहा है। स्टेडियम में बास्केटबॉल के मैदान तैयार किए जा चुके हैं। इसके अलावा एथलेटिक्स सहित अन्य खेलों के लिए मैदान विकसित किए जाएंगे।

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे खिलाड़ी

जिले के कई खिलाड़ी विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं। इनमें अमन सहरावत, बजरंग पूनिया, वीरेंद्र उर्फ गूंगा पहलवान, मनु भाकर, पलक गुलिया, कनिष्क चौहान, दीपक पूनिया और सागर अहलावत शामिल हैं। मौजूदा समय में भी जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले माह श्रीलंका अंडर-19 टीम के खिलाफ खेली गई टी-20 और एकदिवसीय मैचों की सीरीज के लिए तनिष्का शर्मा और पूर्वा सिवाच का चयन हुआ था।


वर्जन

शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में मिट्टी भरत, चहारदीवारी और इमारत की मरम्मत के कार्य करवाए जाएंगे। इसके लिए 1 करोड़ 15 लाख रुपये की मंजूरी मिली है। इसके अलावा सिलाना गांव स्थित जिला स्तरीय खेल स्टेडियम में निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया गया है।

सतेंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed