फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   national shame party in school

राष्ट्रीय शोक के बीच शहर के सबसे बड़े स्कूल में बने पकवान, हुई पार्टी

Wed, 29 Jul 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 29 Jul 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
‘मैं शिक्षक हूं और इसी रूप में पहचाना जाना चाहता हूं...’ पूरी जिंदगी युवा पीढ़ी को संदेश देने और हमेशा शिक्षकों के बीच रहने वाले डॉ. कलाम को हमारे शिक्षक ही भूल गए।
विज्ञापन


पूरा देश गम में डूबा है। 7 दिन का राष्ट्रीय शोक है। लेकिन डॉ. कलाम के निधन के अगले ही दिन मंगलवार को शहर के सबसे बड़े सरकारी स्कूल में पकवान बनाए गए और रिटायरमेंट पार्टी दी गई।
विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि स्कूल स्टाफ को राष्ट्रीय शोक की जानकारी नहीं थी, लेकिन वे अपना कार्यक्रम रद नहीं करना चाहते थे। कमाल ये भी है अधिकारियों की नाक के नीचे ये सब होता रहा, लेकिन किसी को खबर नहीं लगी या रोकने की कोशिश नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शिक्षा अधिकारी मामले को शर्मनाक बता रहे हैं और दोषियों पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं। मामला भिवानी रोड स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (ब्वॉयज) का है।
मंगलवार सुबह स्कूल में डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि देने के बाद रिटायरमेंट पार्टी को लेकर चटपटे पकवान बनाए गए। दरअसल, इतिहास की लेक्चरर संतोष शर्मा 31 जुलाई को रिटायर हो रही हैं। शर्मा ने प्राचार्य के साथ पूरे स्टाफ को रिटायरमेंट पार्टी देने के लिए सुबह 7 बजे हलवाई बुला लिए। हलवाइयों ने स्कूल में गोल गप्पे, टिक्की, पकोड़े, खीर और दूसरे पकवान बनाने की तैयारियां शुरू कर दी। यहां पार्टी देखकर लग रहा था कि एक बड़े समारोह की तैयारियां की जा रही है। प्राचार्य का कहना है कि उन्हें पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम के जाने का बहुत दुख है और एक सामान्य कार्यक्रम ही किया जा रहा है।
पार्टी का लुत्फ उठाने के लिए 3 पीरियड लेकर कर दी छुट्टी
रिटायरमेंट पार्टी का लुत्फ उठाने के लिए प्राचार्य ने 3 पीरियड लगने के बाद पूरे स्कूल की छुट्टी तक कर दी। सिर्फ बच्चों का मंथली टेस्ट ही लिया गया। जबकि, प्राचार्य ने छुट्टी की मुख्य वजह विद्यार्थियों की संख्या कम होना बताया है।
सीधी बात: राजकुमार, प्राचार्य, रावमावि भिवानी रोड।
सवाल: राष्ट्रीय शोक के दिन किसकी रिटायरमेंट पार्टी दी जा रही है?
जवाब: इतिहास विषय की लेक्चरर संतोष शर्मा पूरे स्टाफ को रिटायरमेंट पार्टी दे रही हैं। फिर, स्टाफ उन्हें 31 जुलाई को विदाई देगा।
सवाल: पूरा देश गम में डूबा है और आप रिटायरमेंट पार्टी कर रहे हैं?
जवाब: हम पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम का पूरा सम्मान करते हैं। स्कूल में शोक भी रखा गया था। लेकिन, तीन दिन से इस पार्टी की तैयारियां चल रही थी तो कार्यक्रम रद नहीं कर सकते थे। सुबह 7 बजे ही हलवाई सामान लेकर पहुंच गए।
सवाल: पार्टी देकर शोक मनाया जाना कितना सही है?
जवाब: यह गलत है, लेकिन रिटायरमेंट पार्टी दे रही शिक्षिका ने ही कहा था कि पूरा सामान मंगवा लिया है। सामान वापस नहीं हो सकता है तो अनुमति देनी पड़ी और कार्यक्रम सामान्य करने को कहा गया।
सवाल: क्या पार्टी का लुत्फ उठाने के लिए समय से पहले ही छुट्टी कर दी गई?
जवाब: राष्ट्रीय शोक की वजह से बच्चे काफी कम आए थे। उनका मंथली टेस्ट लिया गया था। फिर, तीन पीरियड लेकर छुट्टी कर दी।
वर्जन
शिक्षक होकर किया गलत
राष्ट्रीय शोक पर सरकारी जगह में रिटायरमेंट पार्टी करना बहुत गलत है। स्कूल के प्राचार्य और स्टाफ चाहते तो कार्यक्रम स्थगित कर सकते थे। एक शिक्षक होकर ऐसा करना बहुत गलत है, जिसका मुझे बहुत दुख है। मैं इस मामले में बीईओ से पूरी रिपोर्ट लूंगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

- सुनीता पंवार, डिप्टी डीईओ, रोहतक।
शर्मनाक काम
प्राचार्य के साथ-साथ पूरे स्टाफ ने शर्मनाक काम किया है। मैं गंभीरता से जांच करवाऊंगा। प्राचार्य और लेक्चरर के साथ अन्य शिक्षकों से भी स्पष्टीकरण लिया जाएगा। विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई होगी।
- वीरेंद्र मलिक, बीईओ, रोहतक ब्लॉक।
ये सही नहीं है, डीईओ से लूंगा रिपोर्ट
ये सही नहीं है। बुधवार को डीईओ ऑफिस से इस बारे में पूरी जानकारी लूंगा। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।  डी. के. बेहरा, डीसी, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed