फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   national school handball compition in rohtak from 26 dec. 2019

स्कूल नेशनल हैंडबॉल के लिए 29 साल बाद मेजबानी कर रहा रोहतक

Fri, 20 Dec 2019 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
national school handball compition in rohtak from 26 dec. 2019
रोहतक। स्कूल नेशनल गेम्स में हैंडबाल प्रतियोगिता की मेजबानी का मौका हरियाणा को 29 साल बाद मिला है। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों की लगातार तैयारियां चल रही हैं। एईईओ रोहतक मुकेश ने बताया कि 65वीं नेशनल स्कूल गेम्स के लिए प्रशासनिक कमेटियों का गठन कर दिया गया है और सभी को जिम्मेदारियां सौंप दी गई। हरियाणा को नेशनल स्कूल गेम्स में हैंडबाल अंडर-17 की मेजबानी करने का मौका 29 साल बाद मिल रहा है, यह गौरव की बात है। बच्चों को बस स्टैंड रेलवे स्टेशन से ठहराव स्थल तक और ठहराव स्थल से खेल मैदान तक लेकर जाने के लिए 16 बसें लगाई गई हैं। स्कूल फेडरेशन ऑफ हरियाणा की ओर से ही ऑफिशियल आएंगे। पिछली बार एथलेटिक और उससे पिछले साल हॉकी और एथलेटिक की मेजबानी रोहतक कर चुका है। 24 दिसंबर से शहर में टीमें आनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

आठ ग्राउंड्स पर चलेंगे खेल
खेलों के लिए आठ ग्राउंड बनाए गए हैं। जिनमें चार ग्राउंड राजीव गांधी खेल परिसर में और चार ग्राउंड एमडीएन स्कूल में बनाए गए हैं। लड़कियों के ज्यादातर मुकाबले एमडीएम स्कूल में ही होंगे। वहीं लड़कों के मुकाबले राजीव गांधी खेल परिसर में चलेंगे।
विज्ञापन

तीस लड़कों व तीस लड़कियों की टीम लेंगी भाग, प्रत्येक टीम में होंगे 16 खिलाड़ी
नेशनल स्कूल गेम्स में हैंडबाल में तीस लड़कों व तीस लड़कियों की कुल साठ टीमें रहेंगी। जिनमें प्रत्येक टीम में 16 खिलाड़ी रहेंगे। सात खिलाड़ी प्लेइंग में रहेंगे। कुल 960 खिलाड़ी खेलों में भाग लेंगे। उनके साथ कोच और अभिभावक भी आ सकते हैं, इस हिसाब से हजार से भी ज्यादा लोग रोहतक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कों के लिए राजीव गांधी और लड़कियों के लिए पांच स्कूलों में रहेगा ठहराव
सभी लड़कों के ठहरने का प्रबंध राजीव गांधी स्टेडियम में ही रहेगा। जबकि लड़कियां विभिन्न स्कूलों में स्टेडियम के नजदीकी ठहराया जाएगी। लड़कियों के मैच एमडीएन पब्लिक स्कूल में होंगे। टीमों को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर स्वागत समिति रिसीव करेगी। लड़कियों का ठहराव एमडीएन स्कूल, सेंट पॉल स्कूल, मॉडल स्कूल सेक्टर चार, सैनी स्कूल और केडी स्कूल में रहेगा।

शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी ने की बैठक, सभी गठित कमेटियों से ड्यूटी ठीक से निभाने का आह्वान
राजीव गांधी खेल परिसर रोहतक में जिला शिक्षा अधिकारी परमेश्वरी हुड्डा की अध्यक्षता में अंडर-17 लड़के और लड़कियों की 65वीं राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता को लेकर बैठक हुई। जिसमें खेलों को लेकर सभी गठित कमेटियों भी मौजूद रही। प्रेस प्रवक्ता संदीप नैन प्राचार्य एवं ओमपाल डीपी ने बताया कि मीटिंग में विस्तार से टूर्नामेंट के बारे में बताया गया। सभी प्रकार की कमेटियों को अपनी-अपनी ड्यूटी ठीक तरह से निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विजयलक्ष्मी नांदल, उप जिला शिक्षा अधिकारी आदर्श सांगवान, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य जयपाल दहिया, विजेंद्र हुड्डा, प्रदीप दहिया, विजय शर्मा हेड मास्टर, खेल अधिकारी मुकेश कुमार, खेलों के प्रबंधक नरेश प्राध्यापक सभी डीपी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed