फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   National-level junior sailor drowns in pond

Rohtak News: नौकायन की राष्ट्रीय स्तर की जूनियर खिलाड़ी की तालाब में डूबने से मौत

Wed, 24 Jun 2026 02:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
National-level junior sailor drowns in pond
01-माया धनखड़।फाइल फोटो
रोहतक। नौकायन की राष्ट्रीय स्तर की जूनियर खिलाड़ी माया धनखड़ (15) की सोमवार शाम पैतृक गांव करौंथा के तालाब (जोहड़) में अभ्यास करते समय डूबने से मौत हो गई। वह गांव के बड़े वाले तालाब को तैरकर पार कर रही थी। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

करौंथा निवासी जयप्रकाश ने बताया कि उनकी बेटी माया धनखड़ एक साल से तैराकी व नौकायन सीख रही थी। इसके लिए हर रोज सुबह व शाम गांव के बड़े वाले जोहड़ में अभ्यास करती थी। सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे नौकायन के बाद 100 मीटर चौड़े तालाब को तैरकर पार कर रही थी।
विज्ञापन

तालाब के ठीक बीच में जाने के बाद सांस फूलने के कारण वह डूबने लगी तो उसने चिल्लाकर आवाज लगाई। तुरंत दूसरी नौका से उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक पेट में पानी जा चुका था। बाहर लेकर आए तो वह बेहोश हो चुकी थी। उसे तुरंत पीजीआई लेकर आए जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह पहले मिली थी गांव की अकादमी को मान्यता, कोच के तौर मानदेय देता है खेल विभाग
खिलाड़ी माया धनखड़ के पिता जयप्रकाश ने बताया कि गांव की बेटी पूजा धनखड़ अंतराष्ट्रीय स्तर की नौकायन खिलाड़ी है जो गांव में अकादमी चलाती है। गांव की करीब 10 से ज्यादा बेटियां नौकायन सीख रही हैं। तीन माह पहले ही खेल विभाग से उनकी अकादमी को मान्यता मिली थी। विभाग की ओर से 25000 रुपये मासिक कोच के तौर पर पूजा को मानदेय दिया जाता है।

गांव में बड़ा वाला जोहड़ (तालाब) सबसे बड़ा है। लंबाई 150 तो चौड़ाई 100 मीटर से ज्यादा है। मुझको नहीं पता कि गांव में नौकायन व तैराकी का अभ्यास किया जा रहा है।
- अरविंद, सरपंच, गांव करौंथा
36वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट जूनियर और सब-जूनियर स्पर्धा में भाग ले चुकी थीं माया
पिता जयप्रकाश ने बताया कि अकादमी के चार प्रशिक्षु माया (15), खुशी (14) और रितेश (16) ने 23-24 मई को करनाल में आयोजित 36वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट जूनियर और सब-जूनियर चैंपियनशिप 2025-26 के लिए चयन परीक्षण उत्तीर्ण की थी। इसमें वह दूसरे स्थान पर रही थी। जून में 10 दिन पहले छतीसगढ़ के रायपुर में हुई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी भाग लिया। इसमें उनकी टीम 7वें स्थान पर रही थी।


नवंबर में खेल सुविधाओं की कमी से बॉस्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी की हुई थी मौत
जिले में खेल सुविधाओं की कमी से सात माह में खिलाड़ी की यह दूसरी मौत है। नवंबर 2025 में बॉस्टकेटबॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हार्दिक राठी की पोल गिरने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed