{"_id":"6910d3df8f2bd7d18506eba0","slug":"national-design-competition-at-fdd-globalization-on-14th-rohtak-news-c-17-roh1020-759597-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एफडीडीआई में नेशनल डिजाइन प्रतियोगिता 14 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एफडीडीआई में नेशनल डिजाइन प्रतियोगिता 14 को
Sun, 09 Nov 2025 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
43...एफडीडीआई रोहतक की कार्यकारी निदेशक सरिता दुहन।
रोहतक। फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) की ओर से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के सहयोग से 14 नवंबर को नेशनल डिजाइन प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार एवं समस्या समाधान की क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
एफडीडीआई की कार्यकारी निदेशक सरिता दुहन ने बताया कि इसमें सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी डिजाइन और नवाचार के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें इसके लिए आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में डिजाइन के प्रति समझ विकसित करना, नई सोच को बढ़ावा देना तथा सतत विकास के प्रति जागरूकता लाना है।
विद्यार्थी अपनी प्रविष्टियां ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से 10 नवंबर तक भेज सकते हैं। विजेताओं को प्रमाणपत्र, पदक, 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार व एफडीडीआई के स्नातक पाठ्यक्रम की ट्यूशन फीस में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।