फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   National Cinema Day celebrated, showed the journey of development of films

Rohtak News: राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाया, फिल्मों के विकास की यात्रा को दर्शाया

Fri, 20 Sep 2024 07:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:20 PM IST
विज्ञापन
National Cinema Day celebrated, showed the journey of development of films
रोहतक। एमडीयू (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय) में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कलाकार रघुवेन्द्र मलिक और अभिनेत्री अंजवि हुड्डा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान विद्यार्थियों को सामाजिक संदेश देने वाली एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम का संचालन सुनित मुखर्जी ने किया। उन्होंने फिल्मों के विकास की यात्रा को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया और सिनेमा को एक मानवीय, भावनात्मक और रचनात्मक अभिव्यक्ति का माध्यम बताया।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार ने कहा कि सिनेमा जन-मानस के जीवन से जुड़ा संचार माध्यम है। यह न केवल मनोरंजन प्रदान करता है बल्कि शिक्षा और जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अपने स्कूल के दिनों में सिनेमा देखने तथा वर्षों बाद सिनेमा में शोध करने के अपने कार्यों को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजवि हुड्डा ने बताया कि कैसे उन्होंने नाटकों से शुरुआत करके फिल्म जगत में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वह सिनेमा हॉल में जाकर फिल्में देखें और भारतीय सिनेमा उद्योग को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।
रघुवेन्द्र मलिक ने हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने के अपने प्रयासों के बारे में भी बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में जोश और जुनून के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान दोनों कलाकारों ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का भी उत्तर दिया। सहायक प्रोफेसर डाॅ. नवीन कुमार ने कहा कि तकनीक ने सिनेमा की दुनिया को बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed