फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   narsingh, narsingh yadav dope tesy controversy, wrestler narsingh yadav, rio olympic

साई सेंटरों में परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर

Thu, 28 Jul 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 28 Jul 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
narsingh, narsingh yadav dope tesy controversy, wrestler narsingh yadav, rio olympic
नरसिंह यादव - फोटो : file photo
सोनीपत के साई सेंटर में रहते हुए जिस तरह से पहलवान नरसिंह यादव डोप टेस्ट में फेल हुए हैं और उन्होंने साई की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं, उससे साई के बड़े अधिकारियों से लेकर खेल मंत्रालय तक में हड़कंप मच गया है। इसके बाद खेल मंत्रालय ने साई सेंटरों का सुरक्षा घेरा कड़ा करने के मौखिक आदेश जारी किये हैं। अब साई सेंटर में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों तक पहुंचने के लिए अधिकारियों की अनुमति जरूरी होगी। यही नहीं, उसे चेकिंग की कई बाधाओं को भी पार करना होगा। सोनीपत के साई सेंटर पर विशेष निगरानी रहेगी। देश के  अन्य साई सेंटरों में भी चौकसी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


पहलवान नरसिंह यादव ने डोप टेस्ट में फेल होने के बाद जहां अपने खिलाफ साजिश रचे जाने की बात कही है, वहीं साई सेंटर सोनीपत की सुरक्षा व्यवस्था और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये हैं। सोनीपत के साई सेंटर में कोई भी आसानी से अंदर तक पहुंच जा रहा था। सूत्रों के अनुसार साई सेंटर पर सवाल खड़े होते देख केंद्रीय खेल मंत्रालय की ओर से तुरंत मौखिक आदेश जारी किये गए हैं। आदेश में साफ कहा गया है कि साई सेंटरों की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर किया जाए, जिससे वहां कोई बाहरी आदमी न घुस सके। किसी खिलाड़ी का कोई करीबी या परिजन भी आता है तो उसको सीधे अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। खिलाड़ी के परिजनों और परिचितों को भी चेकिंग की कई बाधाएं पार करनी पड़ेंगी। सबसे पहले गेट पर चेकिंग देनी होगी, उसके बाद सुरक्षा कर्मी अंदर भी जांच कर सकते हैं। इसके लिए सुरक्षा कर्मियों को बढ़ाने की भी तैयारी है। साई सेंटरों पर उनकी तैनाती के लिए नई भर्ती की जाएगी। फिलहाल साई सेंटर सोनीपत पर विशेष निगरानी रहेगी, क्योंकि प्रदेश का वह इकलौता ऐसा सेंटर है जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की सभी चैंपियनशिप के लिए पहलवान व अन्य खेलों के खिलाड़ी कैंप में पहुंचते हैं और प्रैक्टिस करते हैं। अन्य सेंटरों पर भी सुरक्षा व्यवस्था जल्द ही बेहतर की जाएगी। सूत्रों की माने तो इसमें किसी तरह की कोताही बरतना अधिकारियों को भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन


साई सेंटर सोनीपत में बाहरी की एंट्री पर बैन

पहलवान नरसिंह यादव के खाने में कुछ मिलाने का मामला उठने के बाद सोनीपत के साई सेंटर में बुधवार से हालात बदल गए हैं। सेंटर में प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों की माने तो मंगलवार तक सेंटर में अंदर तक आना किसी भी बाहरी व्यक्ति के लिए आसान था। केवल गेट पर सुरक्षाकर्मी एक बार पूछते थे कि किससे मिलना है। गेट पर किसी का भी नाम लेकर कोई भी अंदर आसानी से चला जाता था। अंदर जाने के बाद कोई चेकिंग नहीं होती थी। लेकिन बुधवार सुबह से सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति की एंट्री पर बैन लगा दिया गया है। किसी को काम से अंदर जाना है तो पहले अधिकारियों को सूचना देनी होगी। अधिकारी तय करेंगे कि किसे अंदर आने दिया जाए और किसे नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed