फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Narrated the story of the birth of Kartikeya and Shri Ganesh

Rohtak News: कार्तिकेय व श्री गणेश जन्म की कथा सुनाई

Tue, 02 Sep 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 02 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Narrated the story of the birth of Kartikeya and Shri Ganesh
मंडी अटेली। चंदपुरा-सुजापुर गांव में श्री शिवमहापुराण कथा के छठे दिन कार्तिकेय व श्रीगणेश जन्म की कथा सुनाई गई। गणेश जन्म की झांकी निकाली गई।
विज्ञापन

स्वामी कमलदास बापू ने कहा कि निर्भीकता से सत्य के पक्ष में खड़े रहना ही स्वाभिमान है। स्वाभिमान का अर्थ अपनी बात पर अड़े रहना नहीं अपितु सत्य के साथ खड़े रहना है। दूसरों को नीचा दिखाते हुए अपनी बात को सही सिद्ध करने का प्रयास करना यह स्वाभिमानी का लक्षण नहीं। उन्होंने कहा कि दूसरों की बात को यथायोग्य सम्मान देते हुए किसी भी दबाव में ना आकर सत्य पर अडिग रहना यही स्वाभिमान है। अभिमानी वह है जो अपने अहंकार के पोषण के लिए दूसरों को कष्ट देना पसंद करता है और स्वाभिमानी वह है जो सत्य के रक्षण के लिए स्वयं कष्टों का वरण कर लेता है।

ज्ञानवती देवी मिश्रा ने बताया कि कथा सुनने वालों में सुजापुर निवासी अटेली मंडी के भाजपा के पूर्व विधायक सीताराम यादव, सरपंच सरला यादव तथा सैकड़ों की संख्या में माताएं बहनें तथा पुरुष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed