फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nagar Nigam's city buses closed due to non-issuance of tender process

Rohtak News: टेंडर प्रक्रिया जारी न होने से नगर निगम की सिटी बसें बंद

Fri, 01 Aug 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 01 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam's city buses closed due to non-issuance of tender process
रोहतक। शहर में दौड़ने वाली नगर निगम की सिटी बसों पर पूरी तरह ब्रेक लग गया है। नगर निगम प्रशासन इनकी टेंडर प्रक्रिया जारी नहीं रख पाया। चार सिटी बसों का पिछले वर्ष संचालन बंद हो गया था। बलियाणा से पुराना बस अड्डा तक चलने वाली सिटी बस भी बंद हो गई है। इन बसों में 10 रुपये में यात्री सफर करते थे।
विज्ञापन

अब ऑटो रिक्शा से यात्रियों को सफर करना पड़ रहा है। हालांकि, पांच नई इलेक्ट्रिकल बसें भी चल रही हैं लेकिन ये बसें बड़ी होने से डी पार्क, शीला बाईपास, पावर हाउस या छोटे रास्तों से संचालन नहीं कर रही हैं। किराया भी किलोमीटर के अनुसार बढ़ता है। ऐसे में यात्रियों का कहना है कि खर्चा और मुसीबत दोनों ही बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


नगर निगम से संबंधित क्षेत्र में वर्ष 2020 से नगर निगम की ओर से पांच सिटी बसों का संचालन होता था लेकिन टेंडर प्रक्रिया निरंतर जारी न होने से बस संचालन नहीं हो सका है। यात्रियों का सुविधाजनक सफर कम समय पर होने के बजाय खर्चीला हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, पूर्व मेयर का यह ड्रीम प्रोजेक्ट था। इस प्रोजेक्ट के तहत कुल 20 बसों के संचालन की योजना थी लेकिन योजना पूरी तरह से सिरे नहीं चढ़ी। नगर निगम की सिटी बस सेवा से मात्र 10 रुपये में सफर करने वाले हजारों विद्यार्थियों व आमजन के लिए नई परेशानी खड़ी हो गई है। संवाद
-----------


ठेकेदार का कार्यकाल पूरा हो गया था। इसके बाद बसों के संचालन का मामला कोर्ट में चला गया। अब शहर में रोडवेज की ओर से पांच सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है।

- डॉ. आनंंद कुमार, आयुक्त, नगर निगम।

----------


नगर निगम की ओर से अगला टेंडर नहीं लगाया गया। न ही नगर निगम ने इसके लिए सहयोग किया। चार बसों का संचालन पिछले वर्ष बंद हुआ था। वहीं, पिछले माह बलियाणा मार्ग पर चलने वाली बस का भी संचालन बंद हो गया है।
- भीष्म शर्मा, सिटी बस संचालक।

----------


नगर निगम की बसों से शहर के अंदर से विद्यार्थी और यात्री आसानी से सफर कर लेते थे लेकिन इनके बंद होने से यात्रियों का समय और खर्चा भी बढ़ गया है।
- सीमा, विशाल नगर निवासी।

---------


यात्रियों के लिए सीधी बस सेवा थी। यात्री समय अनुसार, बसों में शहर के अंदर आवागमन कर पाते थे। अब बसें न होने से ऑटो रिक्शा के लिए बलियाणा वासियों का इंतजार करना पड़ता है।

- साहिल देशवाल, छात्र नेता व बलियाणा निवासी।

----------


विद्यार्थियों के लिए निशुल्क व समय पर मिलने वाली बस सुविधा होनी चाहिए। नगर निगम की बसों में कई पास मान्य थे लेकिन अब 20 रुपये में ही सफर करना पड़ रहा है।
- प्रदीप, छात्र, नेकीराम कॉलेज, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed