फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nagar Nigam Property Tax fill online

अब ऑनलाइन भरा जाएगा प्रॉपर्टी टैक्स, बीबीपीएस सिस्टम से जुड़ेंगी शहर की सभी आईडी

Tue, 14 Jul 2020 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam Property Tax fill online
Nagar Nigam Property Tax fill online
रोहतक। नगर निगम में अब प्रॉपर्टी टैक्स, विकास शुल्क, किराया व दूसरा लेनदेन ऑन लाइन बिना डेबिट व क्रेडिट कार्ड से गूगल पे व पेटीएम की तर्ज पर होगा। इसके लिए नगर निगम ने एक निजी बैंक से कांट्रेक्ट किया है, जिसकी टीम सोमवार को चंडीगढ़ से रोहतक पहुंची और निगम की 1 लाख 80 हजार प्रॉपर्टी आईडी लेकर गई है। निगम के अधिकारियों को उम्मीद है कि 10 दिन में एप काम करना शुरू कर देगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में 31 जुलाई तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर कई तरह की छूट दे रखी हैं। इसमें 2011 से 2019 तक का ब्याज तक माफ है। साथ ही ऑनलाइन टैक्स जमा कराने पर 10 प्रतिशत अलग से छूट मिल रही है। बावजूद इसके काफी संख्या में सिटीजन ऑफलाइन टैक्स जमा कराने के लिए नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में आ रहे हैं। लगातार भीड़ बढ़ने से सोशल डिस्टेंसिंग पर सवाल खड़े होने लगे हैं। ऐसे में निगम प्रशासन ने ऑनलाइन प्रक्रिया को आसान करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

निजी बैंक के साथ पिछले सप्ताह शुक्रवार को मीटिंग हुई थी। सोमवार को चंडीगढ़ से बैंक की टीम पहुंची और प्रॉपर्टी की आईडी व दूसरा डाटा लेकर गई है। उम्मीद है सात से 10 दिन में यह एप चालू हो जाएगा। इसके बाद प्रॉपर्टी टैक्स, विकास शुल्क, दुकानों का किराया या दूसरी राशि जमा कराने में आसानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगदीश चंद्र, स्पेशल प्रोजेक्ट ऑफिसर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed