{"_id":"57f2b26e4f1c1b923226fff2","slug":"nagar-nigam-plan-dustbin-dust-door-to-door-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर-घर में जाकर कूड़ा उठाएगा नगर निगम, प्लान तैयार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर-घर में जाकर कूड़ा उठाएगा नगर निगम, प्लान तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 04 Oct 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
पहले घर से मुफ्त में उठाया जाएगा कूड़ा, बाद में लगेगा मामूली शुल्क
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों को अब कूड़ा डालने के लिए घर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। नगर निगम के कर्मचारी हर घर में जाकर कूड़ा उठाएंगे। निगम अधिकारियों ने स्वच्छ भारत-स्वच्छ हरियाणा अभियान के तहत इसका प्लान तैयार किया है। सड़क पर किसी भी जगह कूड़ा दिखाई नहीं देगा और गाड़ी में घर से तरल और ठोस कूड़ा अलग-अलग उठाया जाएगा। इसे सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट पर सीधा पहुंचा दिया जाएगा और वहां उससे खाद बना दी जाएगी। यह सुविधा शुरुआत में सभी के लिए मुफ्त होगी, लेकिन उसके कुछ समय बाद निगम बिल भेजकर वसूली करेगा।
नगर निगम ने 22 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से भिवानी रोड पर सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट लगाया है। इसमें शहर से निकलने वाले कूड़े से खाद बनानी शुरू कर दी गई है। अभी तक यहां पर पहले तरल और ठोस कूड़े को अलग-अलग किया जाता है। इसके बाद बाद ही खाद बनाई जाती है। जिससे कुछ परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं, लोग सड़कों पर भी कूड़ा डाल देते हैं, जिससे शहर में गंदगी रहती है। इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए नगर निगम ने प्लान तैयार किया है। उस प्लान के तहत कूड़ा उठाने के लिए जल्द ही ठेका छोड़ा जाएगा। उसमें हर वार्ड में घर-घर जाकर कर्मचारियों को खुद ही कूड़ा लेना होगा। जिस गाड़ी को लेकर कर्मचारी जाएंगे, उसमें हरे व लाल रंग के दो हिस्से होंगे। जिससे तरल कूड़े को अलग रखा जाएगा और ठोस कूड़े को अलग। इसके बाद भी कोई कूड़े को बाहर डालता है तो उसके लिए भी सड़क पर कुछ जगह चिह्नित करके लाल और हरे रंग के अलग-अलग डस्टबिन रखे जाएंगे। उसमें भी लोग तरल और ठोस कूड़े को अलग-अलग डाल सकते हैं। निगम के इस प्लान को शासन से मंजूरी मिल गई है और इसे अगले तीन दिनों में फाइनल टच देकर ठेका छोड़ने की तैयारी कर दी जाएगी। हालांकि जिस तरह की सुविधा लोगों को मिलेगी, उसके लिए उनको कुछ कीमत भी चुकानी पड़ सकती है। शुरुआत में यह सुविधा मुफ्त में मिलेगी, लेकिन योजना कामयाब होने पर लोगों से कुछ रकम वसूल की जाएगी। यह अभी तय नहीं हो सका है कि वह रकम कितनी होगी।
शहर में स्वच्छता के लिए प्लान तैयार किया गया है, जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। अगले तीन दिनों में उसे फाइनल टच देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। जिससे शहर पूरी तरह से कूड़ा मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन
- केके वार्ष्णेय, एटीपी नगर निगम।