फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nagar Kirtan on the birth anniversary of Guru Nanak Dev

गुरुनानक देव की जयंती पर निकला नगर कीर्तन

Fri, 19 Nov 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan on the birth anniversary of Guru Nanak Dev
गुरुपर्व पर गतका का प्रदर्शन करते सिख युवा। संवाद
साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज की 552वीं जयंती के उपलक्ष्य में वीरवार को शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। कार्यक्रम का आयोजन गुरुद्वारा बंगला साहिब प्रबंधक कमेटी व मैनेजमेंट कमेटी, समूह साध संगत के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन वीरवार को 12 बजे गुरुद्वारा बंगला साहिब से गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया व पंज प्यारों की अगुवाई में शुरू हुआ। यह मुख्य बाजारों से होता हुआ बंगला साहिब पर ही समाप्त हुआ। इस दौरान नगर कीर्तन माता दरवाजा, पुरानी सब्जी मंडी, गुरुद्वारा टिकाणा साहिब, भिवानी स्टैंड, रेलवे रोड, सर्कुलर रोड, झज्जर रोड, शांतमई, गोहाना अड्डा, दिल्ली गेट, किला रोड, प्रताप चौक, कसाइयों वाला चौक, गुलाब रेवड़ी, बाबरा मोहल्ला से होता हुआ वापस साढे़ सात बजे बंगला साहिब पर समापन हुआ। इस दौरान शहर में विभिन्न जगहों पर लोगों ने पुष्प वर्षा से नगर कीर्तन का स्वागत किया। इसमें तीन गतका पार्टी, बैंड, स्कूली बच्चे, आर्केस्ट्रा टीम, घोडे़ आदि शामिल हुए। इसमें मैनेजमेंट कमेटी के सभी मेंबर सरदार महिंदर सिंह धींगरा प्रधान दशमेश सेवक दल, गुरप्रीत सिंह कोचर उप प्रधान दशमेश सेवक दल, कुक्की सिक्का, महिंदर सिंह चावला, प्रिंस टक्कर, इंदर जीत सिंह जुनेजा, जगमोहन सिंह कोचर, सुच्चा सिंह, संता सिंह, राम सिंह नरूला, परमजीत सिंह, बाबा प्रेम दास, महंत दिलबाग सिंह मलकियत पाहवा, मंजीत सिंह व काफी संख्या में संगत मौजूद रही। 19 नवंबर को नगर कीर्तन का समागम होगा। यह सुबह 9 बजे से दो बजे तक व रात को आठ बजे से दस बजे तक होगा। इन सब आयोजनों में जगह-जगह स्टाल व गुरुद्वारा बंगला साहिब में गुरु का लंगर, मिष्ठान प्रसाद का अटूट लंगर बरताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed