{"_id":"6621ba6f5f411aa4b9022e34","slug":"nafe-singh-rathi-murder-case-market-remained-closed-in-bahadurgarh-city-took-to-the-streets-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-106878-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नफे सिंह राठी हत्याकांड... बहादुरगढ़ में बाजार रहा बंद, सड़क पर उतरा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नफे सिंह राठी हत्याकांड... बहादुरगढ़ में बाजार रहा बंद, सड़क पर उतरा शहर
Fri, 19 Apr 2024 05:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 57 : रेलवे रोड़ पर भारी संख्या में जुटे इनेलो कार्यकर्ता व शहरवासी।
बहादुरगढ़। इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं होने के विरोध में वीरवार को बहादुरगढ़ बाजार बंद रहा। इनेलो कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने रैली निकालकर नफे सिंह के लिए इंसाफ मांगा। उन्होंने हत्याकांड की सीबीआई जांच शुरू नहीं होने का आरोप लगाया। समर्थकों ने हाथों में नफे सिंह राठी को न्याय की मांग दिलाने के लिए तख्तियां भी ले रखी थीं और सभी ने हाथों में काली पट्टी बांध रखी थी।
25 फरवरी को इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी व उनके समर्थक जयकिशन की बराही फाटक के नजदीक गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इतने दिन बाद भी हत्याकांड का खुलासा नहीं होने से नाराज इंडियन नेशनल लोकदल ने वीरवार को बाजार बंद का आह्वान किया था। वीरवार को शहर के बाजार सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहे। सुबह 9 बजे नफे सिंह राठी के परिजन और समर्थक रेलवे स्टेशन के पास एकत्रित हुए और वहां से पैदल चलते हुए व्यापारियों से दुकान बंद रखने की अपील करते हुए मार्च निकाला। मार्च रेलवे रोड, काठमंडी, मेन बाजार, झज्जर रोड, नाहरा-नाहरी रोड, नजफगढ़ रोड से होता हुए निकाला गया।
दो माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली
परिवार का आरोप है कि हत्याकांड के लगभग 2 माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हत्याकांड की साजिश में भाजपा नेताओं पर आरोप है, लेकिन पुलिस अभी तक इस गुत्थी को नहीं सुलझा सकी है। नफे सिंह के भतीजे कपूर सिंह राठी और बेटे जितेंद्र राठी ने भाजपा सरकार पर हत्याकांड के आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। कहा कि हत्याकांड की एफआईआर में नामजद भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है और न ही पुलिस अभी तक मुख्य साजिशकर्ता का नाम उजागर कर पाई है।
विज्ञापन
शूटर्स की गिरफ्तारी और आरोपियों से हो पूछताछ
कपूर सिंह राठी और जितेंद्र राठी ने सरकार, पुलिस और प्रशासन से वारदात को अंजाम देने वाले फरार शूटर्स की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि इस हत्याकांड में शामिल भाजपा नेताओं से सख्ती से पूछताछ की जाए। आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। इस वजह से आज पूरा परिवार सड़कों पर है। अभी तक सीबीआई ने भी मामले की जांच शुरू नहीं की है। शीला नफे सिंह राठी, पार्षद प्रीति, भूपेंद्र राठी, पार्षद कुलदीप राठी, पार्षद रजनीश उर्फ मोनू, पार्षद विशाल गर्ग, पार्षद विनोद जांगड़ा, पार्षद प्रतिनिधि संजीव मलिक, पार्षद रमन यादव, पार्षद बिजेंद दलाल, पार्षद मोहित राठी, पार्षद ज्योति नरेंद्र राठी सहित काफी संख्या में इनेलो कार्यकर्ताओं ने नफे सिंह व जयकिशन दलाल को न्याय दिलाने की मांग की। इस मौके पर इनेलो पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप सिन्हा, इनेलो जिलाध्यक्ष जयभगवान पहलवान, रामनिवास सैनी, नीलम ढिल्लो, सीमा दलाल, निर्मला स्वामी, अनिल मदान, पप्पू कानोंदा आदि मौजूद रहे।