फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   NA

Rohtak News: दो सरपंचों को हिरासत में लिया, दोपहर बाद छोड़ा

Sat, 04 Feb 2023 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 04 Feb 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
NA
03सीटीके02कलानौर-पुलिस थाने में नजरबंद किए गए सरपंच बाहर आते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलानौर। ई-टेंडरिंग के विरोध में प्रदर्शन करने व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होकर हुटिंग, काले झंडे दिखाने व अशांति फैलाने की रणनीति बनाने के कारण पुलिस ने सरपंच चुन्नी लाल सांगाहेड़ा व सरपंच भगवत दयाल मसुदपूर को वीरवार रात 10 बजे ही हिरासत में ले लिया था। दोनों को रातभर थाने में नजरबंद रखा।
ब्लॉक सरपंच शुक्रवार सुबह दोनों साथियों से मिलने पहुंचे तो उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन ने उन्हें रात को ही फोन करके बताया कि आप लोगों पर आरोप है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नरवाना कार्यक्रम में शामिल होकर अशांति फैलाने का प्रयास करेंगे। दोनों सरपंचों को शुक्रवार दोपहर के बाद छोड़ दिया गया। सरपंच सुंदर लाल ने बताया कि इस तरह से सरकार सरपंचों को गिरफ्तार करके उनकी मांगों को नहीं दबा सकती। बिना किसी गुनाह के हिरासत में लेना सरकार को आने वाले समय में भारी पड़ेगा। सरकार सरपंचों की परीक्षा न लें। आगामी कार्यक्रम में चंडीगढ़ तक सभी सरपंच पैदल मार्च कर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। शांति और भाईचारा बना रहे, इसके लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। दो सरपंचों को हिरासत में लिया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बाधा न आए, इसके लिए कलानौर थाने में बुलाया गया था। फिलहाल पुलिस की कस्टडी में ही हैं। -रामभगत, एएसआई, अतिरिक्त कार्यवाहक थाना कलानौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed