फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   NA

Rohtak News: सरपंच एसोसिएशन के प्रधान को रात में घर से उठाया

Sat, 04 Feb 2023 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 04 Feb 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महम। ई-टेंडरिंग का विरोध कर रहे सरपंचों का खंड कार्यालय के बाहर धरना जारी है। सरपंचों द्वारा दावा किया जा रहा है कि महम खंड के सभी सरपंच आंदोलन में शामिल हैं तथा ई टेंडरिंग का विरोध कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन महम खंड के सरपंच एसोसिएशन के प्रधान एवं बहलबा के सरपंच सतपाल अहलावत की अध्यक्षता में चल रहा है। सरपंचों द्वारा शुक्रवार को नरवाना में होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने की खबरों के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया तथा रात 9 बजे बहलबा के सरपंच एवं सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सतपाल को पुलिस द्वारा घर से गिरफ्तार कर लिया गया। सरपंचों तक यह खबर पहुंची तो अधिकतर सरपंचों ने थाने में पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। मुरादपुर टेकना के सरपंच निर्भय सिंह उर्फ काला, बहलबा के सरपंच कुलदीप राठी आदि ने बताया कि रात को इस तरह सरपंच प्रधान को थाने लाना गलत है। उन्होंने कहा कि उन्होंने रात को थाना प्रभारी, एएसपी व एसपी तक को फोन पर संपर्क करना चाहा, लेकिन किसी भी अधिकारी ने फोन रिसीव नहीं किया। बताया कि उन्होंने थाना प्रभारी के कमरे के बाहर दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उसके बाद उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112 किया। उसके बाद पुलिस पीसीआर थाने पहुंची। सरपंचों ने प्रधान की गिरफ्तारी व थाने से थाना प्रभारी के लापता होने की बात कही। उसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा रात दो बजे सरपंच प्रधान सतपाल अहलावत को रिहा कर दिया गया। सरपंचों का कहना था कि पुलिस द्वारा नरवाना में मुख्यमंत्री के विरोध की आशंका के चलते ऐसा किया गया है जबकि वे स्पष्ट कर चुके थे कि रविदास जयंती एक धार्मिक कार्यक्रम है वहां पर विरोध नहीं किया जाएगा। इस बारे में थाना प्रभारी रमेश कुमार का कहना है कि सरपंचों द्वारा नरवाना में मुख्यमंत्री का विरोध करने की खबरों के चलते सरपंच प्रधान को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। सरपंचों द्वारा ऐसा न करने के लिए विश्वास दिलाया गया । उसी समय सरपंच प्रधान को सरपंचों के साथ घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed