फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   My grandfather's signature on the Constitution, will not let me move even an inch: Deependra

संविधान पर मेरे दादा के हस्ताक्षर, एक इंच भी टस से मस नहीं होने देंगे : दीपेंद्र

Sun, 07 Apr 2024 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 07 Apr 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
My grandfather's signature on the Constitution, will not let me move even an inch: Deependra
रोहतक। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि भाजपा तमाम वर्गों को सम्मान और अधिकार देने वाले संविधान को बदलना चाहती है। डॉ. भीमराव आंबेडकर के दिए इस संविधान से हमारी आस्था और भावनाएं जुड़ी हैं क्योंकि मेरे दादा चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा के भी संविधान पर हस्ताक्षर हैं। कांग्रेस संविधान को एक इंच भी टस से मस नहीं होने देगी। वह शनिवार को पुराना आईटीआई मैदान में मनरेगा श्रमिकों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


दीपेंद्र ने कहा कि मनरेगा कर्मियों की मांगों का समर्थन करते हुए कांग्रेस सरकार बनने पर 600 रुपये दिहाड़ी के साथ मजदूरों को 150 दिन के काम की गारंटी दी जाएगी साथ ही मनरेगा का विस्तार ग्रामीण क्षेत्र के बाद शहरी इलाकों में भी होगा। 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट आवंटन की स्कीम को फिर शुरू किया जाएगा। इस बार कांग्रस सरकार प्लॉट में दो कमरे का मकान बनाने के लिए साढे़ तीन लाख रुपये अलग से देगी।
विज्ञापन




चिरंजीवी योजना को पूरे देश में लागू किया जाएगा : उदयभान

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि अगर सीवर लाइन साफ करते हुए किसी सफाईकर्मी की मौत होती है तो उसके परिवार को 30 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही राजस्थान की कांग्रेस सरकार की ओर से शुरू की गई चिरंजीवी योजना को पूरे देश में लागू करके 25 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। किसानों पर भाजपा द्वारा थोपे गए सभी टैक्स खत्म करते हुए उन्हें एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाएगी। इस मौके पर विधायक भारत भूषण बतरा, शकुंतला खटक, बलबीर वाल्मीकि, मनरेगा व भवन निर्माण यूनियन के प्रदेश प्रभारी सज्जन, प्रदेश अध्यक्ष मनरेगा मजदूर समुंद्र सिंह, प्रधान जितेंद्र, कीर्तन यूनियन टोहाना प्रधान सूरजभान, दिलबाग कलायत, रामभज, दीपक पंडित, सुमित खत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed