फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   My Garden: Spring blooms in Pinky's garden, birds chirp

मेरी बगिया : पिंकी की बगिया में छायी वसंत की बहार, पक्षी करते हैं कलरव

Sun, 15 Feb 2026 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
My Garden: Spring blooms in Pinky's garden, birds chirp
1-आजादगढ़ निवासी गृहिणी पिंकी अपने आंगन में बनाई बगिया में पौधों की देखभाल करते हुए। संवाद - फोटो : 1
रोहतक।
विज्ञापन

सुबह होते ही घर के आंगन में हल्की धूप की किरणों के साथ बगिया में फूल अपनी सुगंध बिखेरते हो। मधुमक्खियों की गुंजार, तितिलियों का नृत्य सब मिलकर वसंत की आभा के उत्सव को गुनगुनाते हो यह प्राकृतिक सौंदर्य हर सुबह देखने को मिले तो मन को सुकून मिलता है।
ऐसा ही दृश्य आजादगढ़ निवासी गृहिणी पिंकी यादव ने अपनी बगिया में रचाया है उनकी बगिया में इन दिनों वसंत के फूलों की बयार देखने को मिल रही है। उन्होंने यह 2015 में बनाई थी। आंगन में बनी इस बगिया में अब 400 से ज्यादा पेड़ पौधे हैं। बीए पास पिंकी बताती हैं कि उनकी बगिया में फूलों के अलावा औषधीय व अन्य सुंदरता बढ़ाने वाले पौधे भी लगाए गए हैं। उनकी शादी 1996 में रोहतक निवासी देवेंद्र यादव से हुई जो सरकारी नौकरी में है। बगिया के पौधों की देखभाल में उनके पति देवेंद्र भी सहयोग करते हैं।
विज्ञापन


गुलाब का पौधा है यादगार :
लेफ्टिनेंट बेटी मनीषा ने 13 साल पहले गुलाब का पौधा लगाया था। उसे आज भी संरक्षित करके रखा है। प्रतिदिन सुबह उसमें पानी लगाना उसके फूलों की सुंदरता को निहारना उनकी दिनचर्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकृति को संजोने का है शौक :
उनकी आंगन की बगिया में पौधे लगाने में रचनात्मकता साफ नजर आती है। खाली बोतल, प्लास्टिक की पाइप और खाली टायरों का भी उन्होंने सुंदरीकरण के लिए उपयोग किया है। इनमें उन्होंने मिट्टी डालकर पौधे लगाए है जो अब अपनी हरियाली से बगिया की शोभा बढ़ा रहे हैं।


बगिया में इन प्रजातियों के पौधे :
बगिया में गेंदा, गुलाब, मोगरा, चांदनी, पेटूनिया, मधु कामिनी, बेगम बहार, गुलदाउदी, सदाबहार, मधुमालती, गुड़हल, हरसिंगार आदि फूलों की प्रजातियों के पौधे हैं। इसके अलावा तुलसी, अजवाइन, पुदीना, पत्थरचट्टा, एलोवेरा, सदाबहार, अपराजिता, लेमनग्रास व पान आदि औषधीय पौधे भी लगाए हैं। इन्हीं के पास मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, बांस व पाम की अलग अलग प्रजातियों के पौधे भी लगाए हैं। मौसमी, नींबू, आम आदि फलों के पेड़ भी बगिया में हैं।

1-आजादगढ़ निवासी गृहिणी पिंकी अपने आंगन में बनाई बगिया में पौधों की देखभाल करते हुए। संवाद

1-आजादगढ़ निवासी गृहिणी पिंकी अपने आंगन में बनाई बगिया में पौधों की देखभाल करते हुए। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed