फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mustard purchase affected due to brokers' strike in Meham, will meet CM today

Rohtak News: महम में आढ़तियों की हड़ताल से सरसों खरीद प्रभावित, आज सीएम से मिलेंगे

Mon, 08 Apr 2024 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Mustard purchase affected due to brokers' strike in Meham, will meet CM today
महम। अनाज मंडी के आढ़तियों ने जीएसटी भरवाने पर रोष जताते हुए सोमवार को भी हड़ताल रखी। इस कारण सरसों खरीद प्रभावित रही। समस्या को लेकर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अतर सिंह रापड़िया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मार्केट कमेटी के सचिव रामनिवास से भी मुलाकात की। आढ़तियों का कहना है कि वह इस समस्या को लेकर मंगलवार को सीएम नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर समाधान की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन

आढ़ती धर्मवीर सिवाच, रामनिवास, सुनील रांगी आदि ने बताया कि सरकार द्वारा सरसों खरीद के लिए उनको 70 रुपए प्रति क्विंटल का कमीशन दिया जाता है। उनको इसकी एवज में जीएसटी देने के लिए कहा जाता है। 5 प्रतिशत जीएसटी अदा करनी पड़ती है। जो प्रति क्विंटल 282 रुपए बनती है। 70 रुपये की आमदनी पर 282 रुपए जीएसटी भरनी पड़ती है जबकि वे न तो विक्रेता हैं न ही क्रेता हैं। फसल बेचता किसान है तथा खरीदती एजेंसी हैं। उनको सिर्फ सर्विस प्रोवाइडर के रूप में कमीशन मिलता है। ऐसे में उनसे जीएसटी भरवाना गलत है।उन्होंने बताया कि जीएसटी के रूप में उनको बड़ी रकम अदा करनी पड़ रही है अगर रिफंड मिलती है तो भी उसमें डेढ़ साल का समय लग जाता है। ऐसे में अगर ब्याज की बात की जाए तो प्रति क्विंटल 90 रुपए ब्याज हो जाता है। ऐसे में उनके लिए सरसों खरीदना बहुत घाटे का सौदा है। इस बारे में सचिव रामनिवास का कहना है कि आढ़तियों की समस्या को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। उच्च स्तर पर ही समाधान हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed