फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mustard market brightens after 13 days

Rohtak News: बारिश से गिरा तापमान, फसलों को नुकसान

Thu, 30 Mar 2023 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mustard market brightens after 13 days
वीरवार की शाम को हुई झमाझम बारिश के बीच दिल्ली रोड से गुजरते वाहन। अमर उजाला
रोहतक। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से वीरवार को जिले में करीब 10 एमएम से कम बारिश हुई। दिनभर सूर्यदेव और बादलों के पीछे लुकाछिपी चलती रही। शाम चार बजे मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब साढ़े सात बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के बाद ठंडक फिर बढ़ गई है। दिन के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
विज्ञापन

जिले में वीरवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के तापमान में वीरवार शाम हुई बारिश से छह डिग्री की गिरावट आई है। रात के समय भी ठंडी हवा चलने से तापमान कम रहा। शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है। इससे मौसम में ठंड कुछ समय के लिए और बढ़ना तय है। यही नहीं, बारिश से फसलों को भी काफी नुकसान होने का अंदेशा जताया गाय है। सरसों की पकी फसल के जमीन पर गिरने व फलियां झड़ने के अलावा गेहूं की फसल बिछने से नुकसान होने का डर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed