फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Must vote in national interest, strong democracy is responsibility of all of us: Rajesh Jain

देशहित में अवश्य मतदान करें, मजबूत लोकतंत्र हम सब की जिम्मेदारी: राजेश जैन

Mon, 20 May 2024 04:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Must vote in national interest, strong democracy is responsibility of all of us: Rajesh Jain
चुलियाना मोड़ स्थित बाबा धर्मानाथ अखाड़ा में रक्तदान शिविर लगाने के साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। युवा भारत युवा साथ ट्रस्ट व एके युवा शक्ति ट्रस्ट तथा आपातकालीन रक्तदान पैनल के सहयोग से भारतीय सेना के लिए रक्तदान शिविर लगाया गया। वहीं स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें मुख्य अतिथि उद्योगपति राजेश जैन रहे। विशिष्ट अतिथि अभियान के सदस्य जेपी गौड़ रहे। कार्यक्रम का संयोजन पुनीत शाण्डिल्य ने किया।
विज्ञापन

राजेश जैन ने कहा कि देशहित में अवश्य मतदान करें, मजबूत लोकतंत्र हम सब की जिम्मेदारी है। पुनीत शाण्डिल्य ने बताया भारतीय सेना के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। रक्तदाताओं को मुख्य अतिथि राजेश जैन ने हेल्मेट व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। 48 युवा रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान किया। राजेश जैन ने कार्यक्रम उपस्थित लोगों को आने वाली 25 मई के लिए मतदान करने के लिए शपथ दिलवाई। इस दौरान गांव इस्माईला, बलियाणा, चुलियाना व आसपास से आए 600 आमजनों, समाजसेवियों व रक्तदानियों को मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत शपथ दिलवाई गई। भारतीय सेना की मदद से 230 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर राजीव जैन, सन्नी निझावन, विकास, विनोद, अशोक पहलवान, अंकित दूहन, वीरेंद्र वशिष्ठ, माइकल आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed