फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Muskaan had to take rest for two years due to water formation in her knee

Rohtak News: घुटने में पानी बनने के कारण दो साल करना पड़ा मुस्कान को आराम

Tue, 17 Jun 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 17 Jun 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Muskaan had to take rest for two years due to water formation in her knee
16सीटीके24 मुस्कान मलिक।
रोहतक। घुटने में पानी बनने के कारण रोहतक की मुस्कान को दो साल आराम करना पड़ा। बेड रेस्ट से लौटने के बाद मुस्कान ने फिर से अपने कुश्ती के दांव-पेच शुरू किए और कई पदक जीते। वहीं, भारतीय कुश्ती संघ की ओर से साई सेंटर लखनऊ में मुस्कान मलिका का चयन अंडर-20 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में हुआ है।
विज्ञापन

मोखरा गांव की मूल निवासी मुस्कान मलिक ने वर्ष 2021 में कुश्ती की शुरुआत की थी। इसके अगले ही साल चिकित्सकों ने मुस्कान के घुटने में पानी बनने की शिकायत बताई। इसके बाद वर्ष 2023 तक मुस्कान को घर पर ही रहना पड़ा है। खेल में वापसी करने के बाद मुस्कान ने लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कई पदक हासिल किए। मुस्कान के पिता श्रीभगवान खेतीबाड़ी करते हैं।
विज्ञापन

मुस्कान की मां रीना ने बताया कि बेटी का चयन अंडर-20 एशियन चैंपियनशिप के 65 किलोग्राम में हुआ है। वह 8 से 13 जुलाई तक बिश्केक किर्गिजस्तान में भाग लगी। 2025 में सीनियर फेडरेशन कप में रजत पदक जीता। मुस्कान का पहली बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2024 में स्कूली नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया था। छत्तीसगढ़ में भारत केसरी व बामला में हरियाणा केसरी की उपाधि भी हासिल की है। कुश्ती कौच मनदीप ने बताया कि जिले की तीन महिला खिलाड़ी चैंपियनशिप में भाग लेंगी। इसमें रोहतक से मुस्कान मलिक और मुस्कान नांदल व पानीपत की नेहा शर्मा का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed