फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Music therapy effective in relieving stress

तनाव को दूर करने में कारगर म्यूजिक थैरेपी

Tue, 21 Jan 2020 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Music therapy effective in relieving stress
एमडीयू के टैगोर सभागार में सोमवार को पियानो बजाते वादक डा.अमन बठला
स्ट्रेस एक शब्द नहीं है। यह परेशानियों व बीमारियों की जड़ है। बदलते दौर में हर व्यक्ति इससे ग्रसित है। इसके इलाज के लिए लोग डॉक्टरों व दवाओं पर ही निर्भर हैं। इस परेशानी का संगीत के जरिए भी इलाज संभव है। म्यूजिक थैरेपी से स्ट्रेस दूर किया जा सकता है। राग के जरिए यह संभव है। यह दावा है संगीत की दुनिया में पियानो मास्टर के नाम से प्रसिद्ध डॉ. अमन बाठला का। दुनिया में सबसे तेज पियानो कीपैड से खेल कर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने वाले गुरुग्राम के इस स्टार ने म्यूजिक थैरेपी में पीएचडी किया है। सोमवार को एमडीयू में आयोजित म्यूजिकल कंसर्ट में पियानो वादन ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में यहा दावा किया है।
विज्ञापन

गर्भस्थ शिशु के विकास में सहायक
म्यूजिक थैरेपी स्ट्रेस कम करने के साथ गर्भवती व उसके गर्भस्थ शिशु के विकास में भी सहायक है। संगीत के जरिए गर्भवती की तकलीफ व स्ट्रेस कम किया जा सकता है। संगीत के मनोवैज्ञानिक असर के चलते गर्भस्थ शिशु का भी बेहतर विकास संभव है। यही नहीं इनसोमीनिया यानी नींद की बीमारी, एनजायटी में भी राहत मिलती है।
विज्ञापन

राग के जरिए मिलता है आराम
म्यूजिक थैरेपी में संगीत के जरिए स्ट्रेस पीड़ित को आराम देने का प्रयास किया जाता है। राग भैरव व अन्य तरह के राग के जरिए राहत दी जाती है। मानव मस्तिष्क में कार्टिसोल हार्मोन होता है। यह स्ट्रेस का कारक है। इसके बढ़ने से स्ट्रेस बढ़ता जाता है। राग या म्यूजिक थैरेपी इस हार्मोन का स्तर कम करती है। म्यूजिक के जरिए तरंगें दिमाग पर प्रभाव डालती हैं। इस प्रभाव से कार्टिसोल हार्मोन का स्तर कम जाता है और मरीज आराम की स्थिति में आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमएच में रोज आ रहे 20 मरीज
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (आईएमएच) में स्ट्रेस के रोजाना औसतन 20 से 30 मरीज आ रहे हैं। यहां इन्हें दवा के साथ म्यूजिक थैरेपी भी दी जाती है। इसके लिए संस्थान में म्यूजिक सिस्टम भी लगाया गया है। यहां मरीज को सुबह व शाम के समय भजन, प्रेरणादायक गीत व उसकी पसंद का संगीत सुना कर उसे शांतचित्त किया जाता है। इससे उसका स्ट्रेस कम होता है।
म्यूजिक स्ट्रेस से निजात दिलाने में सहायक है। व्यायाम के साथ म्यूजिक मरीज को आराम देती है। संस्थान में इस तकनीक से मरीजों का इलाज किया जा रहा है। संस्थान में स्ट्रेस के रोजाना 20 से 30 मरीज आते हैं। इन्हें यहां दवा के साथ व्यायाम व म्यूजिक थैरेपी भी दी जाती है।

- डॉ. विनय कुमार, एसिस्टेंट प्रोफेसर, मानसिक स्वास्थ्य संस्थान।
इंडियन क्लासिकल म्यूजिक मनोरंजन का ही साधन नहीं है। इसमें रोगों से इलाज की पद्धति भी छिपी है। म्यूजिक थैरेपी स्ट्रेस, एनजायटी, इनसोमीनिया सरीखी बीमारियों का इलाज करने में सहायक है। गर्भवती महिला व उसके शिशु के विकास में भी यह फायदेमंद है।
- डॉ. अमन बाठला, पियानो एक्सपर्ट, ग्रुरुग्राम।

एमडीयू के टैगोर सभागार में सोमवार को  पियानो वादन करने से पहले मंच पर  पियानो वादक अमन बठला के साथ ?

एमडीयू के टैगोर सभागार में सोमवार को पियानो वादन करने से पहले मंच पर पियानो वादक अमन बठला के साथ ?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed