फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mushrooms provide the ability to fight serious diseases

Rohtak News: गंभीर रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है मशरूम

Mon, 23 Dec 2024 07:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
Mushrooms provide the ability to fight serious diseases
सोनीपत। क्षेत्रीय मशरूम अनुसंधान केंद्र, मुरथल में सोमवार को किसानों के लिए मशरूम उत्पादन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सोनीपत, झज्जर व रेवाड़ी जिले के 20 युवाओं ने भाग लिया। चिकित्सक डॉ. निर्मल खंडेलवाल ने बताया कि मशरूम खाने से ट्यूमर, मधुमेह, कैंसर जैसे गंभीर रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। मशरूम सेहत का रखवाला है। इसकी मांग बाजारों में लगातार बढ़ रही है हालांकि इसकी आपूर्ति को और अधिक बढ़ाने की जरूरत है। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अजय सिंह ने बताया कि भूमिहीन या कम भूमि वाले किसानों के लिए मशरूम उत्पादन एक वरदान के रूप में उभर रहा है। डाॅ. जेके नांदल ने बताया कि वह किस तरह मशरूम का मूल्यवर्धन करके आचार इत्यादि बनाकर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। राजेश आंतिल ने आढ़ती या बिचौलिये के चक्कर में न पड़ कर सीधे मशरूम बेचने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed