फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   murders accused arrest

ससुराल पक्ष के साथ मिलकर महिला का अपहरण कर हत्या करने का आरोपी 20 साल बाद गिरफ्तार

Sun, 24 Nov 2019 09:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
murders accused arrest
हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी एसटीएफ टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। एसटीएफ सोनीपत की टीम ने शहर थाना क्षेत्र से महिला का अपहरण कर उसकी हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने के मामले में एक आरोपी को 20 साल बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी उत्तरप्रदेश के जिला आगरा के फतेहाबाद स्थित तिवाह का रहने वाला प्रमोद है। आरोपी को फतेहाबाद के हनुमान नगर से काबू किया गया। उस पर वर्ष 1999 में शहर थाना क्षेत्र से महिला का अपहरण कर उसके ससुराल पक्ष के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप है। अब सिटी थाना पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

विदित रहे कि शहर थाना क्षेत्र के रहने वाले सुखमल जैन ने 12 सितंबर, 1999 में अपनी बेटी अमिता के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। उसने ससुराल पक्ष पर उसके अपहरण का शक जताया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में अमिता का शव बरामद किया गया था, जिसमें ससुराल पक्ष पर अपहरण, दहेज हत्या, हत्या, शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज हुआ था। अमिता की शादी उत्तम नगर दिल्ली के ओमप्रकाश के साथ हुई थी। बाद में पुलिस जांच में सामने आया था कि अमिता का अपहरण उसकी ससुराल पक्ष के लोगों के साथ रहने वाले प्रमोद ने किया था। वह वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। आरोपी को तत्कालीन सीजेएम ने 3 मार्च, 2000 को पीओ घोषित कर दिया था। उसके बाद से वह फरार था।
विज्ञापन

अब एसटीएफ सोनीपत इकाई को सूचना मिली कि अपहरण, हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने का आरोपी प्रमोद फतेहाबाद, उत्तरप्रदेश में छिपकर रह रहा है। जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी को फतेहाबाद के हनुमान नगर से दबोच लिया है। एसटीएफ सोनीपत प्रभारी सतीश कुमार देशवाल की टीम ने आरोपी के खिलाफ सिटी थाने में अदालत की अवमानना और अवैध फरारी का भी मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में छिपकर रहा आरोपी
गिरफ्तार आरोपी ने एसटीएफ की शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह अमिता का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर फरार हो गया था। उसके बाद वह मध्यप्रदेश भाग गया था। जहां पर रहने के बाद वह ड्राइवर की नौकरी करने लगा। काफी साल वहां रहने के बाद उत्तरप्रदेश में आ गया था। वह उत्तरप्रदेश में कई शहरों में रहकर चालक का काम करता रहा। अब सूचना पर एसटीएफ ने उसे दबोच लिया है।
सिटी थाना पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेगी
अब आरोपी को वर्ष 1999 में दर्ज अपहरण, हत्या, शव को खुर्द-बुर्द करने के मामले में सिटी थाना पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेगी। उससे पूछताछ के बाद पता लगा सकेगा कि उसने किस तरह से हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। साथ ही मामले में कितने लोगों की संलिप्तता रही है।

रिमांड पर लेकर की जाएगी पूछताछ
सिटी थाना सोनीपत के अपहरण, हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने के मामले में दो दशक से फरार चल रहे आरोपी को यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। उस पर पांच हजार का इनाम था। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। अब सिटी थाना पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
सतीश देशवाल, प्रभारी, एसटीएफ इकाई सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed