फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Murder of truck driver in Rohtak, murderder noose of death from T-shirt

रोहतक में ट्रक चालक का मर्डर:हत्यारों ने टी-शर्ट को ही बना दिया मौत का फंदा, घसीटकर रेलवे ट्रैक के पास लेकर गए

Sat, 02 Nov 2024 01:46 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 02 Nov 2024 01:46 PM IST
सार

मृतक प्रदीप का शव रेलवे ट्रैक के समीप पड़ा हुआ मिला है। परन्तु जहां पर शव पड़ा हुआ था उसे मोखरा रोड स्थित सरसों के खेत से घसीटते हुए रेलवे ट्रैक के समीप डाला गया है। परिजनों का आरोप है कि प्रदीप तोमर का टी-शर्ट से गला घोंटा गया है

विज्ञापन
Murder of truck driver in Rohtak, murderder noose of death from T-shirt
मृतक का पिता - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक के कलानौर में शनिवार सुबह बसाना व मोखरा फाटक के बीच गुढान गांव निवासी 35 वर्षीय युवक प्रदीप तोमर की किसी ने सरसों के खेत में हत्या कर शव रोहतक-भिवानी रेलवे लाइन पर फेंक दिया। प्रदीप तोमर ट्रक ड्राइवर था, जो दिवाली मनाकर वापस एक नवंबर को घर से ट्रकों पर गया था, लेकिन दो नवंबर की सुबह उसका शव रोहतक-भिवानी रेलवे लाइन किनारे बसाना व मोखरा फाटक के बीच नग्न हालत में मिला। उसकी हत्या पीटने के बाद उसकी की टी-शर्ट का फंदा बनाकर की गई है। कलानौर थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सुबह करीब आठ बजे रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि कलानौर व मोखरा के बीच फाटक के पास एक युवक का नग्न हालत में शव पड़ा हुआ है। सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि थोड़ी दूरी पर सरसों के खेत में मृतक की चप्पल पड़ी थी। ऐसे में लग रहा था कि किसी ने रेलवे फाटक से दूर पहले युवक की हत्या की इसके बाद शव ट्रैक के नजदीक लाकर फेंक दिया।
विज्ञापन


ताकि मामला हादसा लगे। मामले की सूचना बहुअकबरपुर व कलानौर पुलिस को भी दी गई, ताकि तय हो सके कि किस थाना एरिया में हत्या हुई है। इसके बाद एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को बुलाया गया। शव की जांच की तो पता चला कि मृतक को पहले बेरहमी से पीटा गया है। क्योंकि शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान बने हुए थे। इसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतक के हाथ पर केवल पीके तोमर लिखा हुआ था। मामले की सूचना कलानौर खंड के तोमर गोत्र बाहुल्य गांव सुंडाना व गुढान में दी गई। सूचना पाकर मृतक के पिता मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल करके कहा था जसिया जा रहा हूं
परिजनों ने बताया कि एक नवंबर को सुबह प्रदीप ने कहा कि एक बार जसिया गांव जा रहा हूं। संभव हुआ तो शाम तक आ जाऊंगा, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने समझा ट्रक पर चला गया। सुबह उसका शव बसाना व मोखरा गांव के बीच रेलवे लाइन के किनारे मिला। 


खेत में हुई वारदात, घसीट कर ले गए ट्रैक के पास
मृतक प्रदीप का शव रेलवे ट्रैक के समीप पड़ा हुआ मिला है। परन्तु जहां पर शव पड़ा हुआ था उसे मोखरा रोड स्थित सरसों के खेत से घसीटते हुए रेलवे ट्रैक के समीप डाला गया है। परिजनों का आरोप है कि प्रदीप तोमर का टी-शर्ट से गला घोंटा गया है और साथ लगते सरसों के खेत में हाथापाई और बिखरी हुई मिट्टी के निशान मिले हैं। साथ ही खाली शराब की बोतलें मिली है। जहां से घटना को अंजाम देकर मृतक को  घसीटते हुए दरिंदगी के साथ ट्रैक पर शव फेका गया है। जिस समय प्रशासन पहुंचा मृतक के शरीर पर एक भी वस्त्र मौजूद नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed