{"_id":"67c2155383adc621cf0166cd","slug":"municipality-will-give-land-to-public-health-and-electricity-corporation-rohtak-news-c-17-roh1020-609212-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जनस्वास्थ्य व बिजली निगम को जमीन देगी नगर पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जनस्वास्थ्य व बिजली निगम को जमीन देगी नगर पालिका
विज्ञापन
सांपला। नगर पालिका की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें अहम फैसले लिए गए। सभी फैसले सर्वसम्मति से पास हुए। बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन पूजा इंदौरा ने की।
बैठक में विद्युत निगम व जनस्वास्थ्य विभाग को जमीन देने का फैसला लिया गया। डिस्पोजल सिस्टम लगाने व नगर पालिका की सभी सरकारी इमारत पर सोलर सिस्टम लगाने के प्रस्ताव पास किए गए। करीब दो घंटे चली बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा हुई।
बैठक में वर्ष 2025-2026 में खर्च होने वाला बजट पास किया गया। नगरपालिका की इस वर्ष करीब 13 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है। 16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर पालिका की ओर से जनस्वास्थ्य विभाग को बाईपास के साथ 5 एकड़ जमीन जलघर व बूस्टर के लिए दी जाएगी। विद्युत निगम को पॉलिटेक्निक कॉलेज के साथ सवा दो एकड़ जमीन दी गई। वहीं, करीब 22 एकड़ का प्रस्ताव मंजूरी के लिए सरकार को भेजने का फैसला लिया गया।
विद्युत निगम 33 केवी के अलावा बड़ा बिजली प्लांट लगाने की तैयारी कर रहा है। इससे कस्बे व आसपास के उद्योगों को पूरी बिजली मिलेगी। सभी सरकारी भवन सोलर प्लेटों से जगमग होंगे। सर छोटूराम धर्मशाला के लिए करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं।
विज्ञापन
वाइस चेयरमैन पर लगाया विकास कार्य में बाधा डालने का आरोप
बैठक में कई पार्षदों ने वाइस चेयरमैन पर विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया। वाइस चेयरमैन योगेश कुमार का कहना है कि प्रशासन से विकास कार्य की जांच की शिकायत की है। इसी बात को लेकर पार्षदों को भड़काने का काम किया जा रहा है।