फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Municipal corporation will build dilapidated roads of eight wards, 1.80 crore will be spent

नगर निगम आठ वार्डों की जर्जर सड़कें बनवाएगा, 1.80 करोड़ होंगे खर्च

Thu, 14 Jul 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will build dilapidated roads of eight wards, 1.80 crore will be spent
सेक्टर एक की टूटी सड़क। अमर उजाला
नगर निगम आठ वार्ड की जर्जर हो चुकी सड़कों को बनाने का फैसला लिया है। सड़कों के निर्माण पर 1.80 करोड़ रुपये खर्च करने का निर्णय लिया गया है। बरसात का मौसम खत्म होने के बाद इन सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए वीरवार से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 8, 9, 10, 11, 13, 14, 15 व 16 के पार्षदों ने वार्ड की जर्जर सड़कों से जनता को होने वाली परेशानी को लेकर पत्र लिखा था। पार्षदों ने प्राथमिकता से वार्डों की टूटी सड़कों को बनवाने की मांग की थी। जिसके चलते निगम प्रशासन ने आठ वार्डों की जर्जर सड़कों का इंजीनियर से एस्टीमेट बनवाया। इन सड़कों को बनाने की लागत 1.80 करोड़ रुपये बताई गई। अब निगम टूटी सड़कों को बनवाने के लिए वीरवार से टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। टेंडर आवंटन के बाद ठेकेदारों को वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा, मगर काम बरसात का मौसम खत्म होने के बाद शुरू होगा।
विज्ञापन

नगर निगम हेड क्वार्टर के कार्यकारी अभियंता मनजीत दहिया ने बताया कि आठ वार्डों की जर्जर सड़कें 1.80 करोड़ रुपये में बनवाई जाएंगी। टूटी सड़कों का एस्टीमेट बनकर तैयार हो गया है। वीरवार को टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। बरसात का मौसम खत्म होने के बाद सड़कों को बनाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed