फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Municipal Corporation tightens its screws, seals five properties for non-deposit of outstanding tax of Rs 75 lakh

नगर निगम ने कसा शिकंजा, 75 लाख रुपये बकाया टैक्स जमा न कराने पर पांच प्रॉपर्टी सील

Sat, 08 Oct 2022 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation tightens its screws, seals five properties for non-deposit of outstanding tax of Rs 75 lakh
फैक्टरी को सील करती टीम। विज्ञप्ति
रोहतक। प्रॉपर्टी टैक्स बकायादारों पर निगम प्रशासन ने शुक्रवार को पांच प्रॉपर्टी सील की। इन पांचों संपत्तियों का लंबे समय से करीब 75 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। निगम प्रशासन के अनुसार शुक्रवार को कुल 1066788 रुपये टैक्स जमा किया गया। इसमें 851133 रुपये नकद और 215655 रुपये ऑनलाइन जमा किए गए।
विज्ञापन

जोनल टैक्स अधिकारी (जेडटीओ) अशोक कुमार ने बताया कि वीरवार को नगर आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने निरंतर सीलिंग अभियान जारी रखने के निर्देश दिए थे। आयुक्त के निर्देशों के अनुसार शुक्रवार को सैनिक कॉलोनी, शेर विहार कॉलोनी, आर्य नगर, गोहाना स्टैंड, रेलवे रोड़ आदि क्षेत्रों में सीलिंग की कार्रवाई की गई। सीलिंग कार्रवाई के दौरान टीम ने सैनिक कॉलोनी में एक फैक्टरी व एक मोबाइल टावर, शेर विहार कॉलोनी में एक आरा मिल, आर्य नगर में चार दुकानें, रेलवे रोड पर चार दुकानें व गोहाना स्टैंड पर एक कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पांच संपत्तियों को सील किया गया। कुछ बकायेदारों ने बकाया टैक्स की राशि का चेक टीम को मौके पर दे दिया। सैनिक कॉलोनी में मोबाइल टावर का करीब 38 लाख रुपये टैक्स बकाया है। टीम जब सीलिंग करने गई तो संबंधित कंपनी के कर्मचारियों ने कार्यालय में पहुंचकर टैक्स बिल से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए त्रुटियां दूर करने का अनुरोध कर तीन दिन का समय मांगा। इस पर निगम टीम ने तीन दिन में त्रुटि ठीक करवा बिल जमा कराने के आश्वासन पर सीलिंग को रोक लिया। उन्होंने बताया कि निगम आयुक्त के आदेशों के तहत बकायेदारों के विरुद्ध सीलिंग कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed