फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Municipal Corporation team removed more than 200 encroachments in the scorching sun

चिलचिलाती धूप में नगर निगम की टीम ने हटाए 200 से ज्यादा अतिक्रमण

Mon, 02 May 2022 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation team removed more than 200 encroachments in the scorching sun
दिल्ली रोड पर दुकानों के बाहर रखे सामान को उठाकर ले जाते नगर निगम के कर्मचारी। संवाद - फोटो : RohtakCity
मुख्यमंत्री की जाट कॉलेज के मैदान में चार मई को होने वाली रैली के चलते नगर निगम प्रशासन सड़कों से अतिक्रमण हटाने में जुटा हुआ है। इसके मद्देनजर रविवार को चिलचिलाती धूप में निगम की टीम ने करीब साढ़े चार घंटे में 200 से ज्यादा स्थानों से स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटाए। यही नहीं, कई अतिक्रमणकारियों का सामान भी जब्त किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री चार मई को जाट कॉलेज के मैदान में बड़ी जनसभा करेंगे। पांच मई को रोहतक में ही प्रदेश स्तरीय टैब वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे, जिसमें 1500 विद्यार्थियों को टैब वितरित किए जाएंगे। दोनों दिन काफी भीड़ उमड़ने की वजह से निगम प्रशासन सतर्क हो गया है। स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान छेड़ दिया है। रविवार को भी भू अधिकारी सुरेंद्र गोयल के नेतृत्व में निगम की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए सड़क पर चिलचिलाती धूप में निकली। टीम ने सोनीपत स्टैंड से शीला बाईपास चौक, शीला बाईपास चौक से जेएलएन नहर तक, शीला बाईपास से दिल्ली बाईपास चौक और पावर हाउस चौक तक 200 से ज्यादा स्थानों से अतिक्रमण हटाया। टीम ने कई स्थानों पर सख्ती दिखाते हुए सामान भी जब्त किए। भू अधिकारी सुरेंद्र गोयल ने बताया कि शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए निगम का अभियान लगातार चलते रहेगा। सोमवार को भी सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed