{"_id":"6887e75abe30dec7690757bc","slug":"municipal-corporation-property-tax-will-be-deposited-till-6-pm-for-three-days-from-today-rohtak-news-c-17-roh1019-699153-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम : आज से तीन दिन शाम 6 बजे तक जमा होगा प्रॉपर्टी टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम : आज से तीन दिन शाम 6 बजे तक जमा होगा प्रॉपर्टी टैक्स
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में आयुक्त कर्मचारी व अधिकारियों की बैठक लेते हुए। स्रोत निगम
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच अब मंगलवार, बुधवार व वीरवार को शाम 6 बजे तक खुलेगी ताकि आम लोग अपना प्रॉपर्टी का टैक्स जमा करवा सके। पहले ब्रांच 5 बजे बंद हो जाती थी। सोमवार को निगम आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा ने सभी ब्रांच अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक में यह हिदायत दी।
सुबह चार दिन की छुट्टी के बाद निगम आयुक्त कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों की बैठक ली। इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों का निरंतर निरीक्षण करें। किसी भी कार्य में कोई भी ठेकेदार लापरवाही करे तो तत्काल कार्रवाई की जाए।
वह खुद विकास कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने टैक्स ब्रांच के अधिकारियों से कहा कि एनडीसी पोर्टल की शिकायतों को कम किया जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त बिना किसी ठोस कारण के आवेदन वापस न भेजा जाए।