फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Municipal commissioner on leave, mayor seeks answer from joint commissioner

Rohtak News: नगर निगम के आयुक्त छुट्टी पर, मेयर ने संयुक्त आयुक्त से मांगा जवाब

Mon, 05 Dec 2022 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Municipal commissioner on leave, mayor seeks answer from joint commissioner
महाबीर कॉलोनी में टूटे मकान का मामला नगर निगम के गले की फांस बन गया है। सोमवार को भी निगम प्रशासन जवाब नहीं दाखिल कर सका। क्योंकि निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा 12 दिसंबर तक अवकाश पर हैं। ऐसे में संयुक्त आयुक्त महेश कुमार ने निगम की बिल्डिंग ब्रांच को सभी तथ्य उपलब्ध कराने की हिदायत दी है। मेयर मनमोहन गोयल ने जब संयुक्त आयुक्त से जवाब मांगा तो उन्होंने मंगलवार तक का समय मांगा।
विज्ञापन

शासन व प्रशासन के खिलाफ अकसर आवाज उठाने वाले नवीन जयहिंद वीरवार को महाबीर कॉलोनी निवासी नरेश व अन्य समर्थकों के साथ निगम कार्यालय पहुंचकर हाथों में उपले लेकर प्रदर्शन किया था। आरोप था कि निगम की तरफ से 22 अगस्त को दोपहर एक बजे मकान की दीवार तोड़ दी गई। जबकि नोटिस 4 बजे दिया गया। नोटिस में लिखा गया कि आपने मकान बनाने की सरकार से मंजूरी नहीं ली है। उसने निगम आयुक्त को 24 अगस्त को शिकायत देकर पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हुई। उसने सीएम विंडो के अलावा गृहमंत्री के साथ-साथ पुलिस थाने में शिकायत दी। निगम प्रशासन यह नहीं बता रहा है कि उसका मकान किसने तोड़ा। उल्टा बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने कहा कि दोबारा नक्शा बनवाओ। उसने 10 से 12 हजार रुपये खर्च कर नक्शा बनवाया। अब निगम नक्शा को मंजूर नहीं कर रहा है। मेयर के सामने नवीन ने पैसे भी निकाले तो मामला तूल पकड़ गया था। आखिर में नवीन जयहिंद ने मेयर को शिकायत देकर मामले की जांच की मांग की थी। मेयर ने निगम आयुक्त को पत्र भेजकर 3 दिन में जवाब मांगा था, लेकिन अभी तक निगम प्रशासन जवाब नहीं दे सका है।
विज्ञापन

दूसरा पक्ष भी आया था निगम कार्यालय, कार्रवाई को बताया था उचित
शुक्रवार को व्यापारी नेता हैप्पी अनेजा व महाबीर कॉलोनी के अन्य लोग संयुक्त आयुक्त महेश कुमार से मिले थे। लिखित में पत्र देकर बिल्डिंग ब्रांच की कार्रवाई को उचित ठहराया था। अब निगम प्रशासन को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट मेयर को तीन दिन के अंदर देनी थी, लेकिन सोमवार को भी रिपोर्ट नहीं दी जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम आयुक्त अवकाश पर हैं, ऐसे में संयुक्त आयुक्त से पूरे मामले को लेकर जवाब मांगा गया था। संयुक्त आयुक्त महेश कुमार ने मंगलवार तक का समय मांगा है। जवाब आने के बाद ही कुछ बता सकेंगे। -मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed